• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थाने में लगी आग में 100 वाहन जले, बाल-बाल बची CO सदर

Writer D by Writer D
26/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। पश्चिमी उप्र में सोमवार देर रात आई तेज आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मवाना रोड पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गंगानगर थाने (Police Station) में गिर गया। इससे थाने में खड़े वाहनों में आग (Fire) लग गई। हादसे में लगभग 100 वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

सोमवार देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी शुरू हो गई। आंधी की चपेट में आकर कई जगह पेड़ टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गए। इससे शहर और देहात के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग की टीमों ने रात में ही फाल्ट ठीक करने शुरू किए, लेकिन लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, हापुड़ रोड, मेडिकल, मोहनपुरी, रेलवे रोड आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। टीपीनगर दिल्ली रोड पर लगे कई बड़े होर्डिंग्स टूट गए।

आग (Fire) से थाना परिसर में खड़े वाहन जल गए

तेज आंधी के कारण हाईटेंशन लाइन टूटकर गंगानगर थाना परिसर में खड़े वाहनों पर गिर गया। इससे वहां पर आग लग गई। आग की चपेट में आकर वाहन जल गए। भयंकर आग देखकर पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। इसके बाद बिजलीघर पर फोन करके बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटे की कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया।

झुग्गियों में लगी भीषण आग, मौके पर मौजूद दमकल की 300 गाड़ियां

बताया जाता है कि आग की चपेट में आकर लगभग 100 वाहन जल गए। इनमें से अधिकांश वाहन मुकदमों से संबंधित थे। इनमें से कई पुलिसकर्मियों के वाहन भी जल गए। एक खोखे में भी आग लग गई। गंगानगर थाने में ही सीओ सदर देहात पूनम सिरोही का ऑफिस है। दुर्घटना के समय सीओ अपने ऑफिस में मौजूद थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भी घटना की जानकारी ली।

आंधी के कारण कई जगह लगी आग (Fire) 

तेज आंधी के कारण देहात क्षेत्र में कई जगह आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष राय ने बताया कि फफूंडा, रोहटा, कैथवाड़ी, दौराला, खिवाई आदि क्षेत्रों में ईंट भट्ठों की चिंगारी से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने समय रहत आग पर काबू पा लिया।

Tags: live hindi newsmerrut newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsup news
Previous Post

झुग्गियों में लगी भीषण आग, मौके पर मौजूद दमकल की 300 गाड़ियां

Next Post

कम उम्र में बच्चों को न भेजे स्कूल, स्वास्थ्य पर पड़ सकता है असर : सुप्रीम कोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Abbas Ansari
Main Slider

अब्बास अंसारी का बड़ा सियासी यू-टर्न, ‘सपा’ के रंग में रंगे आए नजर

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Next Post
Supreme Court,High Court

कम उम्र में बच्चों को न भेजे स्कूल, स्वास्थ्य पर पड़ सकता है असर : सुप्रीम कोर्ट

यह भी पढ़ें

Robbed in petrol pump

शामली : दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से चार लाख की नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश, जांच में जुई पुलिस

28/09/2020
arrested

तीन करोड़ की मार्फीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

29/12/2021
Home Loan

अब घर खरीदने के लिए मिलेगा ज्यादा लोन, जानें बैंक का प्लान

06/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version