• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब्बास अंसारी का बड़ा सियासी यू-टर्न, ‘सपा’ के रंग में रंगे आए नजर

Writer D by Writer D
22/05/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
Abbas Ansari

Abbas Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्वांचल की सियासत के केंद्र रहे दिवंगत बाहुबली मुख्तार अंसारी (Abbas Ansari ) के बेटे और मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी कानूनी कानूनी राहत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद करीब चार साल बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हुए हैं। मऊ पहुंचते ही अब्बास अंसारी एक अलग ही राजनीतिक तेवर और रंग में नजर आए। उन्होंने मऊ के इटौरा ग्राम सभा में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया और कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर जनता से सीधा संवाद किया।

इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उनके राजनीतिक स्टैंड को लेकर रही। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सिंबल पर चुनाव जीतने के बावजूद अब्बास अंसारी ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से दूरी बना ली है और खुलेआम समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव को अपना नेता बता रहे हैं।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने पिता मुख्तार अंसारी की पारंपरिक मऊ सदर सीट से जीत हासिल करने के बाद अब्बास अंसारी (Abbas Ansari ) पर कई एफआईआर दर्ज हुईं, जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा। कानूनी शिकंजे के चलते एक वक्त उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने की कगार पर थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद उनकी विधायकी बच गई। करीब सवा चार साल बाद मऊ में किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए भावुक अंदाज में अब्बास अंसारी ने जनता को बताया कि वे एक इंटरनेशनल खिलाड़ी (शूटर) थे, लेकिन परिस्थितियों और अपने पिता के जेल जाने के बाद उन्हें राजनीति में कदम रखना पड़ा। उन्होंने जिला प्रशासन को भी कड़ा संदेश देते हुए कहा कि न्यायपालिका पर विश्वास और जनता के आशीर्वाद से वे बाहर आए हैं और अब प्रशासन उनके और मऊ की जनता के बीच दूरी बनाने की कोशिश न करे।

राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा हलचल इस बात को लेकर है कि अब्बास अंसारी (Abbas Ansari ) ने औपचारिक रूप से सपा की सदस्यता लिए बिना ही ‘साइकिल’ का झंडा उठा लिया है। मऊ दौरे के दौरान मंच पर लगे सारे पोस्टर समाजवादी पार्टी के थे और उनके साथ सपा के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मुस्तैद दिखे। अब्बास अंसारी बार-बार अखिलेश यादव को “हमारे अध्यक्ष” कहकर संबोधित कर रहे थे। जब उनसे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर लड़ने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही नपे-तुले अंदाज में कहा कि अभी 2027 का चुनाव बहुत दूर है और फिलहाल उनका एकमात्र लक्ष्य अपनी विधायक निधि से जनता के रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करना है। उन्होंने आगे जोड़ा कि टिकट देने का फैसला केवल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही कर सकते हैं।

रणनीतिक रूप से अब्बास अंसारी (Abbas Ansari ) अभी आधिकारिक तौर पर समाजवादी पार्टी में इसलिए शामिल नहीं हो रहे हैं क्योंकि दलबदल कानून (Anti-Defection Law) के तहत उनकी विधायकी रद्द हो सकती है। चूंकि सुभासपा ने उन्हें अभी तक दल से निष्कासित नहीं किया है, इसलिए विधायक बने रहने के लिए वे सुभासपा के तकनीकी दायरे में रहकर ही सपा के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं। मऊ की जनता से अपने पारिवारिक और ऐतिहासिक रिश्तों को जोड़ते हुए अब्बास अंसारी ने मंच से कहा कि उनके परिवार ने अपनी निजी जमीन देकर इस क्षेत्र में 18 गांव बसाए हैं। उन्होंने देश की आजादी में अपने परिवार के योगदान को याद करते हुए स्वतंत्रता सेनानी डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी और देश के लिए शहीद होने वाले ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान का जिक्र किया। उन्होंने मऊ की आवाम को भरोसा दिलाया कि जब तक उनके शरीर में खून की आखिरी बूंद है, वे यहां के लोगों के मान-सम्मान की हिफाजत करते रहेंगे।

Tags: Abbas Ansari
Previous Post

कल से लगातार 6 दिनों तक बंद रहेंगा SBI, आज ही निपटा लें जरूरी काम

Next Post

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 325 अंक चढ़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
Share Market

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 325 अंक चढ़ा

यह भी पढ़ें

CM Dhami

गंगा के स्पर्श मात्र से मनुष्य करोड़ों पापों से मुक्त हो जाता है: धामी

16/04/2023
CM Yogi

भक्ति और शक्ति का मिलन होता है तो टूट जाती है गुलामी की दासता: योगी

11/02/2024
ajay kumar lallu

अयोध्या में जमीन खरीद घोटाले में भाजपा-आरएसएस संलिप्त : लल्लू

17/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version