• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आमेर किले पर बिजली गिरने से 11 की मौत, रात भर चला रेसक्यू ऑपरेशन

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Amer Fort

11 killed in lightning strike at Amer Fort

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर में मानसून की पहली बारिश काल बनकर आई। रविवार शाम करीब सात बजे मूसलाधार बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा झुलस गए।

बिजली आमेर किले के ठीक सामने 500 मीटर ऊंचाई पर बने वॉच टावर पर गिरी। यहां लोग बारिश का लुत्फ लेने पहुंचे थे। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक लाशों के बीच घायल भी बेसुध पड़े रहे, जिसमें से कुछ को रेस्क्यू टीम ने मौके पर ही सीपीआर देकर बचा लिया।

jaipur amer fort watch tower lightning: amer ka vah kila jaha bijli girne se ho gaya gadha : आमेर के अभेद्य दुर्ग में हो गया गड्ढा देखें वह जगह जहां बिजली गिरने

घायलों में से जब एक व्यक्ति ने फोन लगाकर पुलिस को सूचना दी, तब बचाव दल मौके पर पहुंचा। आमेर ACP सौरभ तिवाड़ी मौके पर पहुंचे। वहां SDRF की टीम भी बुला ली गई। स्थानीय लोग भी उनकी मदद में जुट गए।

रेस्क्यू टीम के पहाड़ी पर पहुंचने तक काफी अंधेरा हो चुका था। मोबाइल की फ्लैश लाइट की रोशनी में रात करीब आठ बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। इस बीच ड्रैगन टॉर्च भी मंगवाई गई। इससे अंधेरी पहाड़ियों पर सर्च करना थोड़ा आसान रहा। रातभर चले ऑपरेशन में एक भी घायल पहाड़ियों पर नहीं मिला। यह रेस्क्यू ऑपरेशन सोमवार सुबह 7 बजे खत्म हुआ।

Jaipur: आकाशीय बिजली गिरने से जयपुर में अब तक 16 लोगों की मौत, CM गहलोत ने किया 5-5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान | More than 12 people died in Jaipur due

इसके बाद जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के जवानों ने ड्रोन कैमरे से चप्पे-चप्पे पर सर्च करना शुरू किया। इस बीच SDRF की दो बटालियनों में मौजूद जवान भी अंतिम सर्च ऑपरेशन में जुट गए।

सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर जगदीश रावत ने बताया कि शाम 7 बजकर 29 मिनट पर आमेर में बिजली गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद महल में तैनात सिविल डिफेंस के जवान बबलू सैन, शाहबाज, हंसराज और गौरीशंकर ऊपर गए। करीब आधे घंटे की चढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल डिफेंस के जवान मौके पर पहुंचे। वहां मलबे के बीच कई लोगों को अचेत पड़े देखा तो उनके होश उड़ गए। तब कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम को बताया कि हादसा बड़ा है। यहां काफी ज्यादा कैजुअल्टी है।

Jaipur News| जयपुर: आमेर में आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती| Rajasthan 16 people died in Amber in Jaipur after lightning hit a watch tower

इसके बाद जगदीश प्रसाद रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आई। बचाव के लिए 23-23 जवानों की तीन टीमें बनाई गई। इनमें पहली टीम ने बेसुध पड़े लोगों को CPR (कृत्रिम सांस) देना शुरू किया। यह पता लगाना शुरू किया कि घटनास्थल पर कौन जिंदा है और कौन जान खो बैठा है। इसी तरह, दूसरी टीम ने घायलों को स्ट्रेचर और कंधों पर बैठाकर स्थानीय लोगों के साथ नीचे एंबुलेंस तक लाना शुरू कर दिया। घटनास्थल पर 108 एंबुलेंस की 10 गाड़ियां मंगवाई गईं।

22 Killed In Lightning Strikes In Rajasthan - वज्रपात: जयपुर के आमेर में 11 लोगों की मौत, राजस्थान के 6 जिलों में कुल 22 की जान गई | Patrika News

देर रात तक 27 लोगों को पहाड़ी से नीचे लाया गया। इनमें एक लड़का और दो लड़कियों समेत 11 लोग जान गवां चुके थे। बाकी लोग घायल थे, जिन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया। इस बीच पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव और कलेक्टर अंतर नेहरा सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

रात करीब 1 बजे वॉच टावर के आसपास रेस्क्यू और तलाश का काम रोक दिया गया। इसके बाद सिविल डिफेंस के लीडर महेंद्र सेवदा और बाकी टीमें नीचे उतरकर हांडीपुरा की तरफ पहुंचीं। वहां से पहाड़ी पर वॉच टावर के पिछले हिस्से में सर्च ऑपरेशन चला। सुबह 7 बजे तक यह लगातार जारी रहा, लेकिन इस ऑपरेशन में कोई भी घायल या शव नजर नहीं आया।

Rajasthan Jaipur Lightning Fell On The Watch Tower Of Amer Mahal 12 Died जयपुर : आमेर महल के वॉच टावर पर गिरी बिजली, 35 से ज्यादा लोग चपेट में आए, 12 की

सिविल डिफेंसकर्मी महेंद्र सेवदा, बबूल सैन, अशोक गुर्जर और अन्य लोगों ने बताया कि हादसे के बाद तेज बारिश से पहाड़ी पर चट्‌टानें फिसलन भरी हो गई थीं। यहां से 27 लोगों को रेस्क्यू कर नीचे उतारना बहुत चुनौती वाला काम था। सीढ़ियों पर भी फिसलन थी। इनकी ऊंचाई करीब डेढ़ फीट थी। ऐसे में टीम के साथियों ने एक दूसरे का हौसला बनाए रखा और घायलों और मृतकों को लेकर नीचे आए।

सबसे बड़ा सवाल था हादसे में बचे लोगों की जिंदगी बचाने का, किसी भी तरह से और कैसे भी। अचानक वहां पड़े कुछ लोगों की सांसें चलती महसूस हुईं। हमने लाशों के बीच धड़कनें सुन CPR देना शुरू किया और घायलों को अलग करना शुरू कर दिया। तब तक एंबुलेंस नीचे आ चुकी थी। मदद के लिए भी स्थानीय लोगों के हाथ जुट गए थे।

जयपुर के आमेर में आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, कई झुलसे, पीएम मोदी ने जताया दुख

सिविल डिफेंस के वॉलंटियर बबलू सैन ने बताया कि शाम को करीब 7 बजकर 40 मिनट हो रहे थे। कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम के वायरलेस सेट पर मैसेज आया कि आमेर के वॉच टावर में बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई है। टीम जल्दी वहां पहुंचे…ओवर। बस फिर क्या था, आपदा प्रबंधन टीम के उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा जगदीश रावत ने तत्काल हमको मोबाइल पर सूचना दी और जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा। साथ ही, जगदीश रावत खुद 30 वॉलंटियर्स की टीम को लेकर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। 15-20 मिनट में वॉलंटियर्स मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

बबलू बताते हैं कि कई लाशें और घायल पड़े थे। ड्रैगन लाइटों से देखा तो छतरी के आसपास पहाड़ी पर एक के बाद एक चारों तरफ खून से लथपथ घायल और लाशें मिलती गईं। ये सब देख एक बार तो टीम के पसीने छूट गए, लेकिन सवाल था जिंदगी बचाने का? किसी भी तरह से और कैसे भी? अचानक वहां पड़े कुछ लोगों की सांसें चलती महसूस हुईं। हमने लाशों के बीच धड़कने सुन सीपीआर देना शुरू किया और घायलों को बचा लिया। पूरी टीम तीन हिस्से में बांट दी गई। एक टीम ने घायलों को सीपीआर देना शुरू किया और दूसरी टीम ने घायलों की मरहम पट्‌टी शुरू की।

जयपुर के आमेर महल में बिजली गिरी:बारिश के दौरान सेल्फी ले रहे 35 से ज्यादा लोग चपेट में आए, 3 लोगों की मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | TheSabera

तीसरी टीम घायलों और मरने वालों को अलग करने में जुट गई। इतने में शहर से 12 एंबुलेंस पहुंच गईं। पहाड़ी की चोटी से स्ट्रेचर पर घायलों व मृतकों को नीचे उतारना बड़ा चैलेंज था। स्थानीय लोगों की मदद से एक के बाद एक रात 10 बजे तक 27 लोगों को स्ट्रेचर पर नीचे उतारा। इनमें कई मृतक भी शामिल थे। इसके बाद फिर छतरी के आसपास पहाड़ी पर ड्रैगन लाइटों से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सिविल डिफेंस के राहुल, महेंद्र कुमार, यूनुस खान, राजेश कुमार ने बताया कि वॉच टावर पर लोग फोटोग्राफी के लिए चढ़े थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

Tags: amer fortrajasthan newsWeather News
Previous Post

गिरफ्तार आतंकियों के पास मिले काशी और मथुरा के नक्शे, इस तर्ज पर करते थे काम

Next Post

बांकेबिहारी की निकली रथयात्रा, भाव विभोर हुए सैंकड़ों भक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Rath Yatra

बांकेबिहारी की निकली रथयात्रा, भाव विभोर हुए सैंकड़ों भक्त

यह भी पढ़ें

Mahabodhi temple

महाबोधि मंदिर परिसर में मिली शराब की बोतलें, पुलिसकर्मी के बैग से भी विहस्की बरामद

16/12/2022
शुभेंदु अधिकारी Shubhendu Adhikari

तृणमूल के बागी विधायक शुभेंदु अधिकारी को जेड प्लस सुरक्षा मिली

15/12/2020
CM Yogi

झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, 12 घंटे में रिपोर्ट तलब, डिप्टी सीएम-स्वास्थ्य सचिव झांसी रवाना

16/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version