• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक साल तक अंजू वापस नहीं आएगी, नसरुल्ला ने किया इस बात का खुलासा

Writer D by Writer D
08/08/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Anju

Anju

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कराची। भारत से पाकिस्तान गई अंजू (Anju) का मामला इन दिनों खूब सुर्खियों में है। उसके इंडिया आने और पाकिस्तान में नसरुल्ला से शादी करने की खबरों के बारे में हर कोई जानना चाह रहा है। इसी बीच नसरुल्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उसने बताया कि अंजू का वीजा अब एक साल के लिए एक्सटेंड हो गया है।

नसरुल्ला ने यह बातें पाकिस्तानी मीडिया के सामने खुलकर कहीं। उसने बताया कि पाकिस्तानी सरकार व अधिकारी उनका सहयोग कर रहे हैं। इससे पहले नसरुल्ला ने ‘राजस्थान तक’ से बातचीत में कई बातें सामने रखीं। ‘अभी तक अंजू (Anju) इंडिया में क्यों नहीं आई’? सवाल पर बोलते हुए नसरुल्लाह ने कहा, यह उसकी मर्जी है। जब चाहे वह जा सकती है। अंजू के 4 अगस्त तक इंडिया पहुंचने के सवाल पर नसरुल्लाह ने कहा कि वहां उसको खतरा है। उसकी फैमली को टॉर्चर किया गया है। कैसे लोग हैं वहां?

शादी की खबरों पर नसरुल्ला ने बताया है कि हमने शादी कर ली है। नसरुल्ला ने पहली बार शादी की खबर को कुबूल किया। उसने बताया कि अंजू (Anju) के साथ उसका निकाह हो गया है।

नागरिकता के सवाल पर बोले नसरुल्ला

अंजू को पाकिस्तानी नागरिकता को मिलने को लेकर चल रही खबर पर नसरुल्ला ने चुप्पी तोड़ी। बताया कि वह बीते दिनों अंजू को नागरिकता दिलवाने के लिए वे इस्लामाबाद गए थे। लेकिन अब दोनों  खैबर पख्तून इलाके में लौट आए हैं। नागरिकता की खबर को सही ठहराते हुए नसरुल्ला ने पहली बार बोला है कि वह अंजू को नागरिकता दिलवाने के लिए इस्लामाबाद गए थे।

केस दर्ज होने पर बोले नसरुल्ला

अंजू (Anju) और नसरुल्ला पर शुक्रवार को भिवाड़ी के फूलबाग थाने में पति अरविंद ने केस दर्ज करवाया है। इस पर सवाल पूछने पर नसरुल्लाह ने बताया कि इससे क्या हो गया बताओ? नसरुल्लाह ने कहा केस हुआ है तो होने दो। मैं किसी चीज से नहीं डरता। अंजू के इंडिया आने को लेकर नसरुल्ला ने कहा है कि अगर आप अंजू को सुरक्षा नहीं देते हैं तो जाहिर सी बात है वह भारत नहीं जाएगी। शादी की तारीख को लेकर किए गए सवाल पर नसरुल्लाह ने कोई जवाब नहीं दिया और फोन काट दिया।

सड़क किनारे खड़े वाहन में बम विस्फोट, इस पार्टी के नेता समेत सात की मौत

बता दें, अंजू शुरू से ही यह कहती आई है कि वह जल्द ही वापस इंडिया वापस लौटेगी। लेकिन अब नसरुल्ला की बातों से साफ हो गया है कि अगर अंजू को सुरक्षा नहीं मिली तो वह भारत नहीं लौटेगी। उधर, अंजू के पति अरविंद ने अंजू और नसरुल्ला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अंजू के खिलाफ शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी कर धोखा देने और पाकिस्तान से वॉट्सअप कॉल पर धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags: # world newsAnjuinternational NewsnasrullaPakistan News
Previous Post

UP Assembly: अब झंडे-बैनर, मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे सदस्य, इन कार्यों पर लगा बैन

Next Post

तीन माह से लापता दवा कारोबारी का परिवार मिला, इस शहर में मिले घर के सदस्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
Ebola Virus
अंतर्राष्ट्रीय

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

21/05/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप से कांपी इस देश की धरती, भूकंप से कांपी धरती

20/05/2026
Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Next Post
Drug dealer's family missing

तीन माह से लापता दवा कारोबारी का परिवार मिला, इस शहर में मिले घर के सदस्य

यह भी पढ़ें

Femina Miss India 2020

तेलंगाना की मानसा वाराणसी के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया 2020 का ताज

11/02/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने साबरमती आश्रम में चलाया चरखा, सीएम भूपेंद्र पटेल से की भेंट

02/11/2023
फिलीपींस में कोरोना

फिलीपींस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार, 2.52 लाख लोग रोगमुक्त

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version