• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BLA के 20 विद्रोही मारे गए, सेना के 9 सैनिक भी ढेर

Writer D by Writer D
06/02/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
pakistan army

pakistan army

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। बलूचिस्तान (Baluchistan) में पाकिस्तान सेना (Pakistan Army) पर लगातार बढ़ रहे हमलों के बीच पाक आर्मी ने BLA के विद्रोहियों को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तान की सेना ने दावा किया है कि उन्होंने पाक आर्मी के कैंप पर हमला करने वाले बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (Balochistan Liberation Army) के 20 विद्रोहियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन को उन्होंने ऑपरेशन क्लीन अप नाम दिया है। हालांकि, इसमें पाकिस्तानी सेना के 9 सैनिकों की भी मौत हो गई है।

पाक आर्मी के मुताबिक 9 विद्रोही नौशकी प्रांत में हुई मुठभेड़ में मारे गए। यहां एक अधिकारी सहित पाक आर्मी के 4 सैनिकों की भी मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान पाक आर्मी ने विद्रोहियों को खदेड़ दिया। ये विद्रोही पंजगुर में जाकर छिप गए, जिन्हें अगले दिन पाक सेना ने मार गिराया। इसके अलावा सैन्य कैंप में हुए हमलों से जुड़े 3 अन्य विद्रोहियों को शुक्रवार को बालगतार इलाके में मार गिराया गया। बता दें कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने कैंप में हुए हमलों की जिम्मेदारी ली थी। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि विद्रोहियों को आत्मसमर्पण का मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को ट्वीट कर पाकिस्तान की सेना को बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि पाक आर्मी ने हमलों को नाकाम किया है। इमरान ने ट्वीट कर कहा था कि, ‘हम अपने बहादुर सुरक्षा बलों को सलाम करते हैं, जिन्होंने बलूचिस्तान के पंजगुर और नौशकी में हुए  हमलों को नाकाम कर दिया।

इससे पहले 28 जनवरी को डेरा बुगती के सुई इलाके में भी बम विस्फोट हुआ थ। इसमें पाक आर्मी के तीन जवान और बुगती समुदा का एक नेता मारा गया था और 8 लोग घायल हो गए थे। 30 जनवरी को जाफराबाद जिले के डेरा अल्लाहयार कस्बे में ग्रेनेड हमला हुआ था। इसमें दो पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 17 लोग घायल हुए थे।

इस सप्ताह बलूचिस्तान के रेस्तिवे प्रांत में BLA ने एक हमले को अंजाम दिया था, जिसमें पाकिस्तानी सेना के कई सैनिक मारे गए थे।बता दें कि क्षेत्रफल की दृष्टि से बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। यहां चीन-पाकिस्तान का सबसे बड़ा आर्थिक गलियारे का प्रोजेक्ट भी चल रहा है।

Tags: # world newsBalochistan Liberation Armyinternational NewsPakistan armyPakistan News
Previous Post

लता मंगेशकर के निधन से शोक में डूबा पूरा देश, दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

Next Post

1983 में चैम्पियन बनी टीम इंडिया के लिए लता दीदी ने मुफ्त में किया था कॉन्सर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
lata mangeshkar-team india

1983 में चैम्पियन बनी टीम इंडिया के लिए लता दीदी ने मुफ्त में किया था कॉन्सर्ट

यह भी पढ़ें

Drawing

बच्चे ने बनाई ऐसी ड्राइंग की उड़ गए टीचर के होश, स्कूल ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

10/05/2023
कॅरियर काउंसिलिंग career counseling

यूपी बोर्ड अब छात्र-छात्राओं की कॅरियर काउंसिलिंग में करेगा मदद

01/09/2020

पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 845 शराबियों को पकड़ा

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version