• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रेलर-बस में टक्कर, महाकुंभ से लौट रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Writer D by Writer D
09/02/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सोनभद्र
0
4 people died in a road accident

4 people died in a road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बभनी थाना के दरनखाड़ के पास सुबह भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में रायगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं 6 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नानकर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लौट रहे थे।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. मरने वालों की पहचान रायगढ़ जिले के निवासी लक्ष्मीबाई (30) अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मणी यादव (56) के रूप में हुई है. वहीं रामकुमार (33), दिलीप देवी (58), अभिषेक, अहान (4), योगी लाल (36), हर्षित (ढाई वर्ष), सुरेंद्री देवी (32) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल रामकुमार ने बताया- सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सूरजगढ़ से प्रयागराज गंगा स्नान के लिए आए थे।

स्नान के बाद लौटते समय यह भीषण हादसा (Road Accident) हो गया। हादसे में रामकुमार की पत्नी, उनके साढ़ू-साली और बोलेरो चालक अनिल प्रधान की मौत हो गई। बोलेरो में सवार 3 अन्य लोग सुरक्षित है।

ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 41 लोग जिंदा जले

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महाकुंभ से लौट रही बोलेरो में 11 लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत सीएससी बभनी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया “ प्रयागराज महाकुम्भ से स्नान कर लौट रहे रायगढ़ जिले के श्रद्धालुओं की वाहन के उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में दुर्घनाग्रस्त होने के कारण 4 श्रद्धालुओं के निधन की खबर से मन व्यथित है।”

Tags: accident newscrime newssonbhadra news
Previous Post

दिल्ली में टुकड़े-टुकड़े हुई श्रद्धा वालकर के पिता की मौत, नहीं कर पाएं बेटी का अंतिम संस्कार

Next Post

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, फटाफट करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ : पढ़ाई के विवाद में बेटे ने की हत्या, शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाया

24/02/2026
CM Yogi
Main Slider

सिंगापुर में सीएम योगी ने जीआईसी के साथ की दीर्घकालिक निवेश पर विस्तृत चर्चा

23/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू

23/02/2026
CM Yogi
Main Slider

सिंगापुर दौरा: टेमासेक के चेयरमैन ने सीएम योगी से की मुलाकात, यूपी में निवेश को जताई उत्सुकता

23/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी नए व आधुनिक भारत का शिल्पी व निर्माता :योगी

22/02/2026
Next Post
UPSC

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, फटाफट करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

cng png prices

दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी और पीएनजी के दाम घटे

04/10/2020
Arvind Kejriwal

‘मैं इनके सामने झुकने वाला नहीं…’, आवास रेनोवेशन मामले पर बोले केजरीवाल

28/09/2023
दिल्ली का होगा अपना शिक्षा बोर्ड

दिल्ली विधानसभा में हंगामा, आप विधायकों ने कृषि कानूनों कि प्रतियां फाड़ी

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version