• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, फटाफट करें अप्लाई

Writer D by Writer D
09/02/2025
in शिक्षा
0
UPSC

UPSC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 और भारतीय वन सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए 18 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि पहले आवेदन की आखिरी डेट 11 फरवरी 2025 निर्धारित की गई थी। जो भी उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद UPSC एप्लिकेशन करेक्शन विंडो खोल देगा, जिसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में कुछ चीजें सुधार सकते हैं। करेक्शन विंडो 19 फरवरी को खुलेगी और 25 फरवरी 2025 को बंद होगी। यूपीएससी ने जो आधिकारिक नोटिस जारी किया है, उसमें लिखा है ‘सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 और भारतीय वन सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी डेट 18 फरवरी 2025 (शाम 6 बजे) तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा 7 दिनों की करेक्शन विंडो अब आवेदन विंडो बंद होने के अगले दिन से 7 दिनों की समाप्ति तक उपलब्ध रहेगी यानी 19 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक’।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आवेदन करने से पहले उन्हें वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोफाइल बनानी होगी। ओटीआर प्रोफाइल आजीवन वैलिड होती है और जिन लोगों ने पहले से प्रोफाइल बना रखी है, वो सीधे आवेदन पत्र भर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें?

– सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
– फिर होम पेज पर उपलब्ध सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को ओटीआर प्रोफाइल बनानी होगी।
– अब प्रोफाइल में लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
– उसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
– कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

आवेदन शुल्क कितना है?

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि महिला/एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। इस साल कुल 979 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in देख सकते हैं।

Tags: upsc examupsc registration
Previous Post

ट्रेलर-बस में टक्कर, महाकुंभ से लौट रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Next Post

अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने बेटे संग लगाई पावन डुबकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से 5,123 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

12/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Next Post
Jaya Prada

अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने बेटे संग लगाई पावन डुबकी

यह भी पढ़ें

Kidnap

पूर्व ब्लाक प्रमुख के अपहरण का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

10/07/2021
Rajkumar Anand

केजरीवाल को बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री ने पद और ‘आप’ की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा

10/04/2024
VBSPU

पूर्वांचल विश्वविद्यालय : 05 अक्टूबर तक बीएड कॉलेजों की सूची हो जाएगी अपलोड

04/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version