• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवसेना नेता की 41 प्रॉपर्टी जब्त

Writer D by Writer D
08/04/2022
in राष्ट्रीय, महाराष्ट्र
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। आयकर विभाग (Income Tax Department) की टीम ने शिवसेना नेता यशवंत जाधव (Yashwant Jadhav) की मुंबई की 41 प्रॉपर्टी (Property) को जब्त किया है। इनमें दक्षिण मुंबई के भायखला के बिल्कवड़ी चेंबर बिल्डिंग स्थित 31 फ्लैट, भायखला में इंपीरिकल क्राउन होटल, बांद्रा में आलीशान बेशकीमती फ्लैट शामिल है।

आयकर विभाग ने संबंधित सभी प्रॉपर्टी के कागजात 6 महीने के अंदर देने को कहा है। ऐसा नहीं किये जाने अथवा संतोषजनक कागजात नहीं होने की स्थिति में आयकर विभाग इन सभी प्रॉपर्टी को नीलाम कर सकता है।

जानकारी के अनुसार आईटी की टीम ने शिवसेना नेता तथा मुंबई नगर निगम के अध्यक्ष यशवंत जाधव के घर व कार्यालय पर छापा मारा था। जिसमें दो बैग कागजात बरामद हुए थे। इन कागजातों की छानबीन में यशवंत जाधव द्वारा 24 महीने में 36 फ्लैट खरीदे जाने की जानकारी मिली। साथ ही यशवंत जाधव की पत्नी विधायक यामिनी जाधव तथा उनकी कंपनी न्यूज हाक मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर प्रापर्टी खरीदे जाने का भी पता चला है।

मुर्तजा के बचाव में अखिलेश बता रहे उसे मनोरोगी : केशव मौर्य

यशवंत जाधव द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से अपने भागीदार विमल अग्रवाल के बैंक अकाउंट में पैसे जमा करवाने के भी सबूत मिले हैं। बाद में इन्हीं पैसे से भायखला में यशवंत जाधव ने अपनी सास सुनंदा मोहिते के नाम पर इंपीरिकल क्राउन होटल खरीदने का पता लगा है।

इस मामले में आयकर विभाग ने यशवंत जाधव के भतीजे तथा जीजा को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन दोनों आईटी दफ्तर में नहीं गए थे। इसी वजह से शुक्रवार को आईटी की टीम ने यशवंत जाधव की 41 प्रॉपर्टी जब्त कर ली है।

Tags: Income tax departmentMaharashtra NewsMumbai NewsNational newsshivsena partyyashwant jadhan
Previous Post

नवरात्रि के व्रत में बनाएं केले के चटपटे चिप्स

Next Post

आसाराम के आश्रम में मिला नाबालिग लड़की का शव, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
A delegation of the OBC Welfare Parliamentary Committee met CM Dhami.
राजनीति

प्रदेश में लगभग 90 जाति / उपजाति समुदाय ओबीसी की सूची में हैं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Robert Vadra
राजनीति

रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी राहत, इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीबीएसई 12 वीं में राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

16/05/2026
Savin Bansal
Main Slider

कैंसर पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से मिली राहत, ऋण माफ

16/05/2026
Next Post

आसाराम के आश्रम में मिला नाबालिग लड़की का शव, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

बिहार विधानसभा

बिहार विधानसभा में मारपीट और हाथापाई , अध्यक्ष से विधेयक छीनने की कोशिश

23/03/2021
UP Police Recruitment

UP Police कांस्टेबल का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

11/02/2024
arrested

लाखों रुपए के गांजे के साथ तस्करों को एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार

07/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version