• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वक्फ बिल के समर्थन के बाद JDU में उथल-पुथल, लगी इस्तीफे की छड़ी

Writer D by Writer D
05/04/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Nitish Kumar

5 leaders resigned from JDU after supporting Wakf Bill

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। वक्फ संशोधन बिल का संसद में समर्थन करने के बाद बिहार में सत्ताधारी नीतीश कुमार की पार्टी JDU में उथल-पुथल मचा हुआ है। बिल को लेकर जेडीयू शीर्ष नेतृत्व के रुख से नाराज अब तक पांच मुस्लिम नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। नाराज नेताओं ने इस बिल का खुलकर विरोध किया है।

वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने पर सबसे पहले राजू नैयर ने JDU से किनारा किया। इसके बाद तबरेज सिद्दीकी अलीग, मोहम्मद शाहनवाज मलिक और मोहम्मद कासिम अंसारी ने भी JDU से इस्तीफा दे दिया। आखिर में नदीम अख्तर ने भी पार्टी छोड़ दी है। शुरुआत में जेडीयू ने इस्तीफा देने वाले नेताओं को पहचानने से ही इंकार कर दिया था, लेकिन अब विरोध बढ़ता जा रहा है।

राजू नैयर ने अपने इस्तीफे में लिखा, ‘वक्फ संशोधन विधेयक के पास होने और लोकसभा में समर्थन के बाद मैं जेडीयू से इस्तीफा देता हूं।’ उन्होंने यह भी कहा कि वे पार्टी के फैसले से बहुत दुखी हैं। मैं इस काले कानून के पक्ष में JDU के मतदान से बहुत आहत हूं, जो मुसलमानों पर अत्याचार करता है।

JDU अल्पसंख्यक राज्य सचिव मोहम्मद शाहनवाज मलिक ने इस्तीफा दे दिया है। JDU के अध्यक्ष नीतीश कुमार को संबोधित पत्र में मलिक ने लिखा, ‘हमारे जैसे लाखों भारतीय मुसलमानों का दृढ़ विश्वास था कि आप पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष विचारधारा के ध्वजवाहक हैं, लेकिन अब यह विश्वास टूट गया है।’

वक्फ संशोधन विधेयक पर लगी संसद की मुहर, अब लेगा कानून की शक्ल

तबरेज सिद्दीकी अलीग ने भी पार्टी पर मुस्लिम समुदाय का विश्वास तोड़ने का आरोप लगाया। मोहम्मद कासिम अंसारी ने वक्फ विधेयक को भारतीय मुसलमानों के खिलाफ बताया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, ‘इस विधेयक के माध्यम से भारतीय मुसलमानों को अपमानित और अपमानित किया जा रहा है। न तो आपको (नीतीश कुमार) और न ही आपकी पार्टी (JDU) को इसका एहसास है। मुझे खेद है कि मैंने अपने जीवन के कई साल पार्टी को दिए।’

Tags: bihar newsJDUnirish kumarWaqf Amendment Bill
Previous Post

TCS मैनेजर सुसाइड केस: पत्नी निकिता शर्मा अहमदाबाद से अरेस्ट, 40 दिन से थी फरार

Next Post

PM मोदी को श्रीलंका में दिया गार्ड ऑफ ऑनर, हुआ भव्य स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Next Post
Guard of honour given to PM Modi in Sri Lanka

PM मोदी को श्रीलंका में दिया गार्ड ऑफ ऑनर, हुआ भव्य स्वागत

यह भी पढ़ें

corona

दिल्ली में बरपा कोरोना का कहर, एक दिन में हुई इतनी मौतें

23/08/2022
Indian Consulate

भारतीय वाणिज्य दूतावास में खालिस्तानी समर्थकों ने लगाई आग

04/07/2023
Aadhar card

देश में पहला आधार कार्ड पाने वाली महिला ने मनाई काली दीपावली

05/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version