• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

TCS मैनेजर सुसाइड केस: पत्नी निकिता शर्मा अहमदाबाद से अरेस्ट, 40 दिन से थी फरार

Writer D by Writer D
05/04/2025
in आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
TCS manager Manav Sharma committed suicide

TCS manager Manav Sharma committed suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा : टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या (TCS Manager Suicide Case) के मामले में पुलिस ने पत्नी निकिता (Nikita Sharma) और ससुर नृपेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। सदर पुलिस ने यह गिरफ्तारी घटना के करीब 40 दिन बाद गुजरात के अहमदाबाद से की। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी।

पिता और बेटी अहमदाबाद में छिपकर फरारी काट रहे थे। दोनों के बारे में इनपुट मिलने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है। एसीपी सदर विनायक भोंसले ने बताया कि निकिता और नृपेंद्र को लेकर पुलिस टीम आज आगरा पहुंचेगी। मामले में 13 मार्च को निकिता की मां और बहन को भी गिरफ्तार किया गया था। दोनों पहले से ही जेल में हैं।

सदर थाना क्षेत्र में स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी एयरफोर्स से रिटायर्ड नरेंद्र कुमार शर्मा के इकलौते बेटे मानव शर्मा का शव 24 फरवरी को मिला था। मानव टीसीएस में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर मुंबई में तैनात थे। मानव अपनी पत्नी निकिता शर्मा को 23 फरवरी की शाम उसके मायके बरहन में छोड़ने गए थे। इसके बाद उसी रात आगरा में अपने घर डिफेंस कॉलोनी पहुंचे। इसके बाद मोबाइल में एक वीडियो बनाया था।

निकिता-मानव की शादी के समय की तस्वीर.

वीडियो में उसने आत्महत्या (TCS Manager Suicide Case) के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया था। सुसाइड के लिए परिवार से माफी मांगी थी। कहा था कि प्लीज मर्दों के बारे में कोई बात करें। वीडियो में पत्नी के अफेयर की बात भी कही थी। इसके बाग आत्महत्या कर ली थी। मानव की बहन आकांक्षा ने 27 फरवरी को मानव के मोबाइल में ये वीडियो देखा तो पुलिस को सूचना दी।

मानव शर्मा के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा ने सदर थाने में बहू निकिता शर्मा, उसके पिता नृपेंद्र शर्मा के अलावा निकिता की मां और बहनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सदर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

28 फरवरी से ही फरार हो गई थी निकिता :

टीसीएस मैनेजर की आत्महत्या से पहले का वीडियो वायरल होने पर पत्नी निकिता शर्मा, उसके पिता और परिजन 28 फरवरी की सुबह ही लापता हो गए। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की टीमों ने आरोपियों की तलाश में संभावित जिलों के साथ ही प्रयागराज में भी दबिश दी। इसके बावजूद आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। निकिता के पिता ने 6 मार्च को हाईकोर्ट में याचिका दायर करके मुकदमा निरस्त करने और अग्रिम जमानत की मांग की थी।

एक और अतुल सुभाष! पत्नी के टॉर्चर से परेशान TCS के मैनेजर ने किया सुसाइड

सदर पुलिस ने हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की। 12 मार्च को हाईकोर्ट ने इस मामले में निकिता के पिता की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद से ही सदर थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबतोड़ दबिश दे रही थी। पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराए थे।

Tags: agra newscrime newsup news
Previous Post

सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी से की प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना

Next Post

वक्फ बिल के समर्थन के बाद JDU में उथल-पुथल, लगी इस्तीफे की छड़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
Next Post
CM Nitish Kumar

वक्फ बिल के समर्थन के बाद JDU में उथल-पुथल, लगी इस्तीफे की छड़ी

यह भी पढ़ें

sukanya yojna

रोजाना 35 रुपए बचाकर बेटी के लिए जोड़ सकते हैं 5 लाख

08/12/2020

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.30 लाख के पार, मृतकों का आंकड़ा 1456 पहुंचा

29/09/2020
Case Filed

रिटायर्ड प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा

15/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version