• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत के यह रेलवे स्टेशन हैं भूतिया और बेहद डरावने

Writer D by Writer D
16/07/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
डरावने रेलवे स्टेशन

डरावने रेलवे स्टेशन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। बेगुनकोडोर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक हैमलेट है जो अपने छायादार रेलवे स्टेशन के लिए सुर्खियों में आया था। सुनसान रेलवे पटरियों के किनारे कुछ लोगों को सफेद साड़ी में लिपटी एक महिला नजर आई थी। कहा जाता है कि इस महिला ने शायद वहां पर आत्महत्या की थी।

रेलवे को आम जनता की लाइफ लाइन कहा जाता है, क्योंकि इसके कारण ही लोग ना सिर्फ अपने शहर के अलग−अलग हिस्सों से बल्कि देश के अन्य राज्यों से बेहद आसानी से जुड़ पाते हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि रेलवे से सफर करना काफी सरल व सस्ता है। लेकिन भारत में कुछ रेलवे स्टेशन ऐसे भी हैं, जो हॉन्टेड माने जाते हैं और इसलिए यहां पर जाने से लोग घबराते हैं। तो चलिए आज हम आपको भारत में स्थित कुछ ऐसे ही डरावने रेलवे स्टेशन के बारे में बता रहे हैं−

रवीन्द्र सरोबर दक्षिण कोलकाता के सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशनों में से एक है। लेकिन एक सच यह भी है कि यह भारत में सबसे हॉन्टेड प्लेस में से एक है। संयोग से, यह स्टेशन कई मेट्रो आत्महत्या मामलों के लिए दृष्टि है। ऐसा कहा जाता है कि आत्महत्या करने वाले लोगों की आत्माएं देर रात मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म पर देखी जाती हैं। रात के समय प्लेटफॉर्म के खंभों या पटरियों को पार करने की अजीबोगरीब छायाएं दिखना यहां बेहद आम है। इसलिए इस मेट्रो स्टेशन में लोग देर रात सफर करने से बचते हैं।

बेगुनकोडोर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक हैमलेट है जो अपने छायादार रेलवे स्टेशन के लिए सुर्खियों में आया था। सुनसान रेलवे पटरियों के किनारे कुछ लोगों को सफेद साड़ी में लिपटी एक महिला नजर आई थी। कहा जाता है कि इस महिला ने शायद वहां पर आत्महत्या की थी। इतना ही नहीं, उसके भूत को देखने से रेलवे कर्मियों की मौत भी हो गई। सरकार ने हालांकि इन अफवाहों को निराधार बताते हुए 2009 में करीबन 42 वर्षों के बाद एक बार फिर जनता के लिए शुरू किया।

शिमला के बरोग टनल का नाम भारत के सबसे हॉन्टेड प्लेस में लिया जाता है। इसे टनल नंबर 33 भी कहा जाता है। कालका−शिमला मार्ग में बरोग रेलवे स्टेशन के पास स्थित इस टनल की अपनी ही एक अलग कहानी है। कहा जाता है कि ब्रिटिश काल में इस टनल को बनाने की जिम्मेदारी एक ब्रिटिश रेलवे इंजीनियर कर्नल बरोग को सौंपी गई थीं। लेकिन टनल बनाते समय उनसे कुछ चूक हो गई, जिसके कारण ब्रिटिश सरकार ने ना सिर्फ उन पर जुर्माना ठोका, बल्कि अन्य कर्मचारियों के सामने उन्हें लज्जित भी किया। इससे परेशान होकर कर्नल बरोग एक दिन अपने कुत्ते को लेकर टहलने निकले और उन्होंने खुद को गोली मार ली। ऐसा माना जाता है कि इंजीनियर कर्नल बरोग की आत्मा आज भी वहां घूमती है और इसलिए शाम ढलने के बाद वहां पर कोई नहीं जाता। इतना ही नहीं, रात में टनल के अंदर से किसी के कराहने की आवाज आती है।

Tags: haunted railway stationIndias railway stationTourismTravelTravel tipstravel tips in hindiट्रेवल टिप्सट्रेवल टिप्स इन हिन्दीडरावने रेलवे स्टेशनपर्यटकपर्यटनपश्चिम बंगालरेलवे स्टेशनहिमाचल प्रदेश
Previous Post

महिलाओं के लिए बहुत सेफ, घूमे बिना किसी डर

Next Post

क्या होता है बुरी नजर से बचने के सबसे सरल और अचूक उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
उत्तराखंड

दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए आर्थिक मदद

26/09/2026
Next Post
नजर दोष

क्या होता है बुरी नजर से बचने के सबसे सरल और अचूक उपाय

यह भी पढ़ें

डेढ़ साल के बच्चे का  कुकर में सिर फंसा, डॉक्टरों ने कटर से काटकर बचाईं जान

29/08/2021
Sanjeev Khanna

देश को मिला नया CJI, राष्ट्रपति ने संजीव खन्ना को दिलाई शपथ

11/11/2024
ITBP

ITBP में 10वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

16/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version