• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रयागराज पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, कहा – यह आस्था का महासंगम

Writer D by Writer D
09/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के पावन अवसर पर रविवार को प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाकुम्भ को आस्था का महासंगम करार दिया और कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि यह महाकुम्भ हमारे युग में आया है। उन्होंने महाकुम्भ के भव्य आयोजन के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड मंडपम का भी निरीक्षण किया। साथ ही, वह सेक्टर 8 में आयोजित ज्ञान महाकुंभ’ में भी हिस्सा लेने पहुंचे।

त्रिवेणी से समृद्ध भारत के लिए करेंगे कामना

प्रयागराज पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा, “यह आस्था का महासंगम है। हमारे देश के करोड़ों लोग यहां पवित्र स्नान कर रहे हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि यह महाकुम्भ हमारे युग में आया है।” उन्होंने आगे कहा, “हम मां गंगा, यमुना और सरस्वती से प्रार्थना करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर समृद्धि और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।” उन्होंने सीएम योगी को भी भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद कहा।

उत्तराखंड मंडपम में आए श्रद्धालुओं से की मुलाकात

यहां से सीएम धामी (CM Dhami) ने महाकुम्भ 2025 में स्थापित उत्तराखंड मंडपम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड मंडपम में आए श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनकी सुविधा को लेकर संतोष जताया। यह मंडपम उत्तराखंड से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे वे अपनी आध्यात्मिक यात्रा को सहजता से पूरा कर सकें। महाकुम्भ 2025 में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड मंडपम जैसे केंद्र उन्हें विशेष सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं, जिससे उनकी यात्रा और अधिक स्मरणीय बन सके।

‘ज्ञान महाकुंभ’ में भी लिया हिस्सा

पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सेक्टर-08, प्रयागवाल मार्ग में आयोजित ‘ज्ञान महाकुंभ’ में भी सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने धार्मिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक विमर्शों पर अपने विचार साझा किए और आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा, “शिक्षा के प्रचार–प्रसार के लिए इस ज्ञान महाकुंभ का आयोजन किया गया है। निश्चित रूप से यह ज्ञान महाकुंभ हमारी आने वाली नई पीढ़ी के विद्यार्थियों को एक नई दिशा देने का कार्य करेगा।”

उन्होंने कहा कि प्रयागराज की पवित्र धरा पर हो रहे ‘ज्ञान महाकुंभ’ में शैक्षिक प्रदर्शनी, संगोष्ठियां, छात्र, महिला और आचार्य सम्मेलन जैसे विभिन्न आयोजनों के माध्यम से युवाओं में भारतीय ज्ञान परंपरा की चेतना को जागृत किया जा रहा है। उन्होंने आगामी वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले अर्धकुम्भ के लिए सभी को आमंत्रित किया।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025mahakumbh2025
Previous Post

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, आज ही अमित शाह से की थी मुलाकात

Next Post

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान

Writer D

Writer D

Related Posts

Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Next Post
CM Prem Singh Tamang & Deputy CM DK Shivkumar

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान

यह भी पढ़ें

White Hair

सफेद बाल होंगे कुदरती काले, बस करें ये उपाय

21/09/2025
yogi

ग्रामीण युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कौशल से जोड़ेगी योगी सरकार

11/04/2025
FIR

ग्राहकों से डेढ़ करोड़ रुपये हड़पे, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सहित दस लोगों पर प्राथमिकी

29/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version