• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक और अतुल सुभाष! पत्नी के टॉर्चर से परेशान TCS के मैनेजर ने किया सुसाइड

Writer D by Writer D
28/02/2025
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
TCS manager Manav Sharma committed suicide

TCS manager Manav Sharma committed suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी के अत्याचारों से परेशान होकर TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने आत्महत्या (Suicide) कर ली। मरने से पहले उन्होंने 7 मिनट का एक वीडियो भी बनाया। इसमें उन्होंने अपने साथ हुए टॉर्चर का जिक्र किया है। बेटे की मौत से माता-पिता सदमे में है। उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर बेटे के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है।

मृतक TCS मैनेजर का नाम मानव शर्मा था। वो मूल रूप से आगरा की डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले थे। मुंबई में रहकर वो नौकरी कर रहे थे। मानव के पिता भारतीय एयरफोर्स से बतौर अधिकारी रिटायर्ड हैं।

पिता नरेंद्र शर्मा ने बताया- मेरे बेटे की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी। इसके बाद बहू भी मुंबई बेटे पास चली गई थी। कुछ दिन तक तो सब कुछ सही चला, लेकिन उसके बाद बहू आए दिन झगड़ा करने लगी। पता नहीं अचानक से उसे क्या हो गया था। वो हमारे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। यही नहीं बहू अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कहने लगी। हमें शादी से पहले नहीं बताया गया था कि बहू का अफेयर पहले से ही किसी और के साथ चल रहा है। अगर पता होता तो हम ये शादी कभी न करते।

मानव के पिता ने आगे बताया- 23 फरवरी को बहू और बेटे मुंबई से घर आए। उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने मायके गया था। वहां मानव को सुसराल वालों ने धमकाया। अगले दिन सुबह 5 बजे (24 फरवरी) बेटे ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जैसे ही हम बेटे के कमरे में गए वो फंदे से लटका हुआ था। हम लोग बेटे को तुरंत मिलिट्री अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 26 फरवरी को मैं शिकायत लेकर थाने गया। वहां सिपाहियों ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। कहा कि अधिकारी महाशिवरात्रि की ड्यूटी में हैं। मैं घर लौट आया। फिर मैंने सीएम पोर्टल पर शिकायती पत्र लिखा।

 वे बहुत अकेले हो जाते हैं

इस बीच मानव का एक वीडियो भी सामने आया है, जो कि उसने मौत से ठीक पहले बनाया था। वीडियो में मानव ने कहा- सॉरी मम्मी-पापा। मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं। पत्नी मुझे धमकी देती है। मैं तो चला जाऊंगा। मर्दों की सोचो, प्लीज सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले हैं। पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी। मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। मैं पहले भी सुसाइड (Suicide) की कोशिश कर चुका हूं।

WhatsApp पर मिली तहरीर

उधर, इंस्पेक्टर सदर विरेश पाल गिरि ने कहा- परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के समय पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी। गुरुवार देर रात वॉट्सऐप के जरिए हमें तहरीर मिली है। इस पर ही मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। आगामी कार्रवाई जारी है।

Tags: agra newscrime news
Previous Post

भूकंप के तेज झटके से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Next Post

रमजान से पहले मुस्लिम पक्ष को कोर्ट से झटका, संभल मस्जिद में रंगाई की नहीं मिली इजाजत

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmers protest at toll plaza
Main Slider

पंजाब में किसानों का अमेरिका से ट्रेड डील व लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

14/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी खत्म! फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस-2026 लागू

14/07/2026
Hafiz Saeed
क्राइम

पहलगाम हमले में बड़ा एक्शन! हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

14/07/2026
Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Next Post
Zafar Ali Head Of Sambhal Jama Masjid Into Custody

रमजान से पहले मुस्लिम पक्ष को कोर्ट से झटका, संभल मस्जिद में रंगाई की नहीं मिली इजाजत

यह भी पढ़ें

Sushant Rajput sushant singh rajput-shweta

सुशांत राजपूत के जन्मदिन पर भावुक बहन श्वेता ने शेयर की खास तस्वीरें

21/01/2021
Deepotsav-2025

योगी सरकार में निखरी रामनगरी की पहचान, दीपोत्सव पर कला के रंगों में सराबोर अयोध्या

12/10/2025
Mamta Banerjee

बंगाल उपचुनाव: भवानीपुर में ममता बनर्जी 52 हजार वोटों से आगे, जश्न में डूबी TMC

03/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version