• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान कांग्रेस ‘एकजुट’ नजर आई, एक हेलीकाप्टर में सवार हुए अशोक गहलोत व सचिन पायलट

Desk by Desk
27/02/2021
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
राजस्थान कांग्रेस 'एकजुट'

राजस्थान कांग्रेस 'एकजुट'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। काफी समय बाद राजस्थान कांग्रेस शनिवार को ‘एकजुट’ नजर आई है। राजस्थान  के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एक ही हेलीकाप्टर में सवार होकर सभा स्थल तक पहुंचे। ये दोनों नेता कांग्रेस द्वारा आयोजित दो किसान पंचायतों को संबोधित करने साथ-साथ पहुंचे है।

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने शनिवार को पिलानियों की ढाणी, धनेरू डूंगरगढ़ और मातृकुंडिया में किसान पंचायत रखी थी। मुख्यमंत्री गहलोत इनमें शामिल होने के लिए जयपुर से हेलीकाप्टर से रवाना हुए है। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व राजस्थान प्रभारी अजय माकन के अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी हेलीकाप्टर में सवार हुए। माकन व डोटासरा ने इसकी फोटो ट्विटर पर साझा की जिसमें चारों नेता मुस्कुरा रहे हैं।

Off to #Bikaner for next Kisaan Mahapanchayat. pic.twitter.com/oTFY6BtFB0

— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) February 27, 2021

यह फोटो, कांग्रेस की किसान पंचायतों से पहले ही वायरल हो गयी। लोगों ने इसको लेकर तरह-तरह की टिप्पणी की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने यह फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि ये जो गहलोत जी मुस्कुरा रहे हैं, पायलट जी क्या गम है? जो छुपा रहे हैं। इस मुस्कुराहट की कीमत विगत सवा दो साल से राजस्थान की जनता चुका रही है, ठगी जा रही है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार लगभग डेढ़ साल बाद पहली बार गहलोत व पायलट ने एक साथ हवाई सफर किया। हालांकि, पार्टी नेताओं ने इसे तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि फिलहाल बड़ी बात किसानों की आवाज मजबूत करना है। चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी हमारे नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर गुटबंदी का आरोप लगाने वाली भाजपा अपने अंतर्मन में झांके जिसके हर संभाग में अलग आवाज उठ रही है।

उल्लेखनीय है कि आंदोलनरत किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने पिछले दिनों किसान महापंचायत की जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। वहीं सचिन पायलट अलग से भी तीन किसान महापंचायत कर चुके हैं जिसमें ज्यादातर वही विधायक शामिल हुए जिन्हें उनका समर्थक या निष्ठावान माना जाता है। पहली बार गहलोत व पायलट कांग्रेस द्वारा आयोजित किसी किसान पंचायत में शामिल होने के लिए एक ही हेलीकाप्टर से पहुंचे।

 

Tags: Gehlot-Pilothindi newsnews in hindirajasthan chief ministerRajasthan CongressSachin Pilot Ashok Gehlot One Photoगहलोत-पायलटराजस्थान कांग्रेसराजस्थान कांग्रेस 'एकजुट'राजस्थान मुख्यमंत्रीसचिन पायलट अशोक गहलोत एक फोटो
Previous Post

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का पंचम दीक्षांत समारोह का आयोजन

Next Post

यूपीसीए के निदेशक एसके अग्रवाल का निधन, राजीव शुक्ला ने शोक व्यक्त किया

Desk

Desk

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Next Post
यूपीसीए के निदेशक एसके अग्रवाल का निधन

यूपीसीए के निदेशक एसके अग्रवाल का निधन, राजीव शुक्ला ने शोक व्यक्त किया

यह भी पढ़ें

Brocoli Omelette

पोषक तत्वों से भरपूर हैं ये ऑमलेट, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

08/01/2025

फाइनल ईयर स्टूडेंट्स के मॉक टेस्ट का डाटा पेश करे दिल्ली विश्वविद्यालय

24/07/2020
petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, चेक करें अपने शहर के रेट

03/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version