• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कोरोना के 53 नए मामले, आठ जिलों में नहीं मिला एक भी मरीज

Writer D by Writer D
22/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट के साथ-साथ तेज टीकाकरण की नीति से उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगभग काबू में आ चुका है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 53 नये मामले सामने आये है जबकि सूबे के आठ जिलों में अब वैश्विक महामारी का कोई मरीज नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिये गठित टीम-09 की बैठक में कहा कि देश मे सर्वाधिक आबादी वाले राज्य में हर दिन ढाई लाख से तीन लाख सैम्पल की जांच की जा रही है और पॉजिटिविटी दर 0.02 फीसदी है। 21 जुलाई तक प्रदेश में 04 करोड़ 20 लाख 39 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।

उन्होने कहा कि अलीगढ़, बलरामपुर, बस्ती, एटा, महोबा, ललितपुर, हाथरस, श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। बीते कई दिनों से किसी भी जिले में दोहरे अंक में नए केस नहीं मिल रहे हैं। यह स्थिति बताती है कि प्रदेश में महामारी की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 1,028 है। ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति कारगर रही है। इसी के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।

CM योगी ने निराश्रित बच्चों के खाते में तीन महीने का 12 हजार रुपए भेजे

श्री योगी ने कहा कि ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 02 लाख 34 हजार से अधिक कोविड सैम्पल की जांच की गई और 53 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 56 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। इस अवधि में पॉजिटिविटी दर 0.02 प्रतिशत रही।

प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। 44 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 31 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए।अब तक 06 करोड़ 33 लाख 07 हजार से अधिक कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। 16 लाख 84 हजार 286 से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

गोरखपुर बना निवेशकों का नया डेस्टिनेशन, अब तक हुआ एक हजार करोड़ का निवेश

उन्होने कहा कि टीबी के सक्रिय मरीज, डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया और इंसेफेलाइटिस आदि से ग्रसित मरीजों की पहचान और उपचार के लिए ‘घर-घर पर दस्तक अभियान’ को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता, सैनीटाइजेशन, पोषण युक्त भोजन आदि की महत्ता के प्रति जागरूक किया जाए।

नियमित टीकाकरण सत्रों में दो साल तक के बच्चों को जेई का टीका लगाया जाए। इस अभियान के उपरांत 26 जुलाई से ‘आयुष्मान भारत’ योजनांतर्गत गोल्डन कार्ड बनाये जाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाए।

Tags: corona free districtcorona in UPLucknow Newsup newsvaccination in up
Previous Post

महाकाल मंदिर में खुदाई के दौरान अब कंकाल और हडि्डयां मिले, एक्सपर्ट बोले- ‘ये जांच का विषय’

Next Post

सिद्धू की ताजपोशी करवाएंगे CM अमरिंदर सिंह, नाराज कैप्टन ने निमंत्रण स्वीकारा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने पर जिला मंत्री ने पीएम का जताया आभार

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Next Post

सिद्धू की ताजपोशी करवाएंगे CM अमरिंदर सिंह, नाराज कैप्टन ने निमंत्रण स्वीकारा

यह भी पढ़ें

Cheese Dosa

इससे करें दिन की शुरुआत, इस चटपटी डिश का जायका होता है लाजवाब

14/07/2025
keshav maurya

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटों के साथ BJP जीतेगी : मौर्य

01/06/2021

सपा विधायक सुभाष पासी ने छोड़ी साइकिल की सवारी, बीजेपी में हुए शामिल

02/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version