• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारावफात के जुलूस में करंट की चपेट में आने से 6 की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
09/10/2022
in उत्तर प्रदेश, बहराइच
0
Electrocution

Two people died due to electrocution from high tension wire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। जिले में बारावफात के जलूस में करंट (Electrocution) की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई है। घटना नानपारा इलाके के मासुकपुर की है। वहीं, एक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दुख जताया है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची है और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। जिले के डीएम डॉ दिनेश चंद्र और एसपी केशव चौधरी ने पीड़ितों का हाल चाल जाना है और हर मदद का भरोसा जताया है।

बताया जा रहा है कि जुलूस के ठेले में लगी लोहे की रॉड बिजली की एचटी तार से टकरा गई। ठेले में करेंट (Electrocution) प्रवाहित होने लगा। इसके बाद इसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह चार बजे की है। सड़क से सुबह के समय बारावफात का जुलूस आ रहा था, इसी दौरान लोग हादसे का शिकार हो गए।

इस हादसे में अशरफ अली , सुफियान , इलियास , शफीक, तबरेज और अन्य दो की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि जुलूस रात करीब दो बजे ही समाप्त हो गया था। जुलूस में शामिल लोग ठेले लेकर गांव जा रहे थे, तभी सुबह 4 बजे वहीं बिजली के तार की चपेट में आ गए। मृतकों में चार नाबालिग बताए जाते हैं। इनकी उम्र 18 साल से कम बताई जा रही है। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिया है।

गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल को बड़ा झटका, भगवामय हुए AAP के 200 कार्यकर्ता

हादसे के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रात में सभी खुशियां मना रहे थे, तभी ये खबर आई। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीएम योगी ने डीएम और पुलिस के उच्चाधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत में सुधार होने के बाद पुलिस पूरे हादसे को लेकर पूछताछ करेगी।

Tags: Bahraich Newsup news
Previous Post

इसे कहते हैं जननायक! अपना सुख-चैन सब दांव पर लगा सब जनता को किया समर्पित

Next Post

राफेल नडाल बने पापा, वाइफ मारिया पेरेलो ने दिया बेटे को जन्म

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम के हाथों सम्मानित हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

थारू समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकारः मुख्यमंत्री

11/04/2026
Hamirpur ranks first in the March report of CM Dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड से समग्र विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा सीएम योगी का उत्तम प्रदेश

11/04/2026
Keshav Prasad Maurya paid tribute to Mahatma Jyotiba Phule.
उत्तर प्रदेश

महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के प्रसार के लिए अपना जीवन समर्पित किया : केशव मौर्य

11/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

बैलेंस समाप्त होने पर रात और अवकाश में नहीं कटेगी बिजली: उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

10/04/2026
Next Post
Rafael Nadal

राफेल नडाल बने पापा, वाइफ मारिया पेरेलो ने दिया बेटे को जन्म

यह भी पढ़ें

Suspended

कुकर्म का आरोपित प्रोफेसर भेजा गया जेल, कॉलेज से भी निलंबित

03/06/2023
AK Sharma

सभी क्षेत्रों को निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए: एके शर्मा

24/05/2025
Deepotsav

Deepotsav 2024: त्रेता युग का अनुभव कराएंगे संस्कृति विभाग के मंच

21/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version