• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल को बड़ा झटका, भगवामय हुए AAP के 200 कार्यकर्ता

Writer D by Writer D
09/10/2022
in गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
AAP

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जामनगर। गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के बाद अब बीजेपी ने भी दो सौ नेताओं के पार्टी में शामिल होने का दावा किया है। पार्टी पदाधिकारियों ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) में पदाधिकारी रहे 15 लोगों ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है।

उनके साथ जामनगर इलाके के करीब दो सौ कार्यकर्ताओं ने भी अब भाजपा का झंडा उठा लिया है। इन सभी लोगों ने दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के धर्म परिवर्तन संबंधी एक बयान से आहत होकर आम आदमी पार्टी से रिश्ता तोड़ लिया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति और नीति से आकर्षित होकर पार्टी का दामन थामा है।

जामनगर में बीजेपी चीफ रमेश मुंगरा ने इस संबंध में एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वह खुद पार्टी में शामिल होने आए आम आदमी पार्टी के नेताओं को भगवा चोला पहना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह सभी नेता और कार्यकर्ता अब तक आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के बयान से इनकी भावनाएं आहत हुई है।

उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले किसी भी नेता का नाम नहीं बताया। उधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रानिल राजगुरु ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया। कहा कि वीडियो में दिख रहा कोई व्यक्ति कभी आम आदमी पार्टी में नहीं रहा। इसके अलावा भी अब तक लोग पार्टी में शामिल हुए हैं, किसी ने छोड़ा नहीं है।

मुलायम सिंह की हालत नाजुक, डॉक्टर बोले- अगले 24 से 48 घंटर बेहद अहम

निकट भविष्य में गुजरात विधान सभा के चुनाव होने हैं। अभी तक भले ही चुनाव आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी नहीं की है, लेकिन भाजपा और मुख्य प्रतिद्वंदी पार्टी AAP ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। एक तरफ करीब एक महीने पहले से दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल गुजरात में डेरा डालकर बैठे हैं तो दूसरी ओर बीजेपी ने भी अब गुजरात गौरव यात्रा निकालने का फैसला किया है। इसके लिए रूट निर्धारित कर दिए गए हैं।

Tags: aapArvind Kejriwalbjpgujrat assembly election 2022gujrat news
Previous Post

मुलायम सिंह की हालत नाजुक, डॉक्टर बोले- अगले 24 से 48 घंटे बेहद अहम

Next Post

इसे कहते हैं जननायक! अपना सुख-चैन सब दांव पर लगा सब जनता को किया समर्पित

Writer D

Writer D

Related Posts

Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami expresses grief over the demise of Virendra Bisht.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने वीरेंद्र बिष्ट के निधन पर जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि

04/09/2026
Next Post
cm dhami

इसे कहते हैं जननायक! अपना सुख-चैन सब दांव पर लगा सब जनता को किया समर्पित

यह भी पढ़ें

आपके फोन पर उपलब्ध है उत्तर प्रदेश पुलिस

24/08/2022

ऐसे मनुष्य का साथ देने पर भाग्य भी हो जाता है मजबूर

09/09/2021
उपभोक्ता

कोविड-19 संकट के बीच खर्च में सतर्कता बरत रहे हैं उपभोक्ता

23/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version