• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जम्मू एवं कश्मीर के LoC पर पाकिस्तान की गोलाबारी में 65 वर्षीय शख्स की मौत

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
पाकिस्तान गोलीबारी

पाकिस्तान गोलीबारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की गोलाबारी में घायल एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने रात को दम तोड़ दिया। इसके साथ ही गोलीबारी में मरने वाले नागरिकों की संख्या 2 हो गई। अधिकारियों द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, पुंछ जिले के ताइन मनकोट के 65 वर्षीय मोहम्मद सादिक ने पाकिस्तान की गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल होने के कारण दम तोड़ दिया। नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को पाक की गोलीबारी में दो नागरिक मारे गए और छह घायल हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी कोझिकोड एयरपोर्ट का आज लेंगे जायजा

वहीं, कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के तंगधार क्षेत्र में पाकिस्तान ने सुरक्षाकर्मी और नागरिकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान ने शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी को अंजाम दिया। पाकिस्तान ने शुक्रवार तड़के मेंधर और बालाकोट क्षेत्रों में गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं पाकिस्तान ने शाम को फिर से पुंछ जिले के कृष्णाघाटी क्षेत्र में संघर्ष विराम उल्लंघन किया।

कश्मीर डिविजन में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए कुपवाड़ा जिले के माछल, नौगाम और तंगधार सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर अंधाधुंध गोलाबारी की। पाकिस्तान ने शुक्रवार को बारामूला जिले के उरी सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने इन सभी स्थानों पर प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की और रक्षा सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना को नुकसान हुआ है।

एयरहोस्टेस शिल्पा कटारे ने बताया केरल विमान हादसे का आंखों देखा हाल

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने यह ध्यान रखा कि किसी भी नागरिक को निशाना नहीं बनाया जाए। इस साल की शुरुआत से अब तक पाकिस्तान ने 2,720 से अधिक बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 23 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक अन्य घायल हुए हैं।

Tags: Man Dead Pakistan FiringPakistan ceasefire violationPakistan FiringPakistan Firing LoCपाकिस्तान गोलीबारीपाकिस्तान सीजफायरपाकिस्तानी गोलीबारी मौत
Previous Post

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी कोझिकोड एयरपोर्ट का आज लेंगे जायजा

Next Post

लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल पर तनाव के बीच सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल के नेतृत्‍व में तैयारी

Desk

Desk

Related Posts

Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

29/05/2026
Nitin Nabeen
राजनीति

पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान: नितिन नबीन

29/05/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Next Post
"भारत चीन बॉर्डर

लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल पर तनाव के बीच सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल के नेतृत्‍व में तैयारी

यह भी पढ़ें

code of conduct

आज से पूरे देश में लागू हो जाएगी आचार संहिता, इन गतिविधियों पर लग जाएगी पाबंदियां

16/03/2024
Neerja Bhanot's brother Anish dies of heart attack

नीरजा भनोट के भाई अनीश का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन 

14/06/2021
Man places foetus on judge's dais in Jabalpur court

कल को ताजमहल, लाल किला पर भी दावा घोषित कर दोगे… हाईकोर्ट ने वक्फ बोर्ड को लगाई फटकार

11/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version