• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

म्यांमार भूकंप में नमाज पढ़ रहे 700 लोगों की गई जान, मलबे में तब्दील हुई 60 मस्जिदें

Writer D by Writer D
31/03/2025
in अंतर्राष्ट्रीय
0
myanmar earthquake

myanmar earthquake

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

म्यांमार। म्यांमार (Myanmar) में शुक्रवार को आए विनाशकारी भूकंप (Earthquake) में 1700 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। म्यांमार के मुस्लिम संगठन का कहना है कि रमजान के पवित्र महीने में नमाज के समय देश में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) में 700 से अधिक नमाजी मारे गए हैं।

स्प्रिंग रिवोल्यूशन म्यांमार मुस्लिम नेटवर्क (Spring Revolution Myanmar Muslim Network) की संचालन समिति के सदस्य टुन की ने सोमवार को कहा कि देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के पास आए 7.7 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) में करीब 60 मस्जिदें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गईं। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मस्जिदों में मारे गए लोगों को भूकंप में अब तक मारे गए 1,700 से अधिक लोगों की आधिकारिक संख्या में शामिल किया गया है या नहीं।

भूकंप के दौरान गिरी कई मस्जिदें

इरावदी ऑनलाइन समाचार साइट (Irrawaddy Online News Site) पर पोस्ट किए गए वीडियो में भूकंप (Earthquake) के दौरान कई मस्जिदें गिरती हुई दिखाई दे रही हैं और लोग इलाकों से भाग रहे हैं। टुन की ने कहा कि क्षतिग्रस्त हुई अधिकांश मस्जिदें पुरानी इमारतें थीं जो भूकंप (Earthquake) के प्रति अधिक संवेदनशील थीं।

30 मंजिला इमारत जमींदोज

भूकंप (Earthquake) से हुई तबाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक 30 मंजिला इमारत जमींदोज हो गई, जिसमें 43 मजदूर फंसे हुए हैं। भूकंप (Earthquake) के बाद बैंकॉक में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। भारत ने म्यांमार की मदद के लिए सी 130 जे विमान के जरिए लगभग 15 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजी है। म्यांमार में सैन्य शासन होने के बावजूद ट्रंप ने कहा है कि यूएस मदद करेगा।

मांडले में मलबे में तब्दील हुआ बौद्ध

मांडले में सदियों पुराना बौद्ध शिवालय मलबे में तब्दील हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अन्य देशों से टीमें और उपकरण मंगवाए गए हैं, लेकिन उन शहरों के हवाई अड्डों के क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें बाधा आ रही है। नेपीता में कर्मचारी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली, फोन और इंटरनेट सेवाएं अब भी बाधित हैं। बैंकॉक में बचावकर्मी 30 मंजिला गगनचुंबी इमारत के मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

Tags: Earthquakemyanmar earthquake
Previous Post

… अंदर से कठोर शासक, हिसार में अमित शाह ने सीएम सैनी की तारीफ के बांधे पुल

Next Post

मुंबई इंडियंस ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, KKR को 8 विकेट से रौंदा

Writer D

Writer D

Related Posts

Tarique Rahman becomes the new PM of Bangladesh
अंतर्राष्ट्रीय

तारिक रहमान सरकार का आगाज़, 50 सदस्यीय मंत्रिमंडल में 1 हिंदू भी शामिल

17/02/2026
Tarique Rahman
अंतर्राष्ट्रीय

17 साल के वनवास के बाद तारिक रहमान की धमाकेदार वापसी, PM की राह पर

13/02/2026
Lawrence Bishnoi Gang
अंतर्राष्ट्रीय

तुम्हारा अंत समय नजदीक है… लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पुर्तगाल में की फायरिंग

13/02/2026
Tarique Rahman
Main Slider

बांग्लादेश चुनाव में BNP की बंपर जीत! तारिक रहमान संभालेंगे देश की कमान

13/02/2026
Imran Khan
अंतर्राष्ट्रीय

वे देख नहीं पा रहे हैं… जेल में बंद इमरान खान की एक आंख की रोशनी खत्म

12/02/2026
Next Post
Mumbai Indians beat KKR by 8 wickets

मुंबई इंडियंस ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, KKR को 8 विकेट से रौंदा

यह भी पढ़ें

cm dhami

सीएम धामी ने छात्रों संग सड़क पर सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

19/06/2022
Property Seized

पशु तस्कर की करीब 13 लाख की संपत्ति जब्त

21/04/2023

बाढ़ का कहर: जर्मनी में 68 लोगों की मौत, करीब 100 लापता, राहत-बचाव में लगे 200 सैनिक    

16/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version