• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

… अंदर से कठोर शासक, हिसार में अमित शाह ने सीएम सैनी की तारीफ के बांधे पुल

मेडिकल कॉलेजों की सीट बढ़ाने की घोषणा, हुड्डा पर बोला हमला

Writer D by Writer D
31/03/2025
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Amit Shah, CM Nayab Saini

Amit Shah, CM Nayab Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिसार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज यानी 31 मार्च सोमवार को पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जिंदल की पुण्यतिथि पर हिसार पहुंचे हैं। अमित शाह ने इस मौके पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा उन्होंने मेडिकल कॉलेज में 30 बेड के ICU यूनिट का लोकार्पण और PG हॉस्टल का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने महाराजा अग्रसेन को वीर योद्धा बताते हुए उनकी तारीफ की है।

सीएम सैनी अंदर से कठोर शासक- अमित शाह (Amit Shah) 

अमित शाह (Amit Shah) ने अपने संबोधन में हरियाणा के लोगों को धाकड़ कहकर की है। शाह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) की तारीफ करते हुए कहा कि ‘सैनी को जब आप जब देखोगे तो वह शांत, सौम्य और मुस्कुराते हुए दिखेंगे। अंदर से वे कठोर शासक भी हैं। प्रशासन पर उनकी पूरी पकड़ है।’ अमित शाह ने कहा कि जब हरियाणा में चुनाव का समय था, तब उनके घर एक मीटिंग हुई थी, जिसमें 22 फैसले लिए गए। उनका कहना है कि सीएम सैनी को उन्होंने अकेले में कहा था कि ‘बहुत कठिन है। ढाई महीने ही हैं।’ तब सैनी ने कहा, ‘कोई बात नहीं जी, हो जाएगा जी।’

जब चुनाव आया तो उससे पहले उन्होंने सब पूरा कर दिया। अमित शाह ने यह भी कहा कि हरियाणा की सरकार ने बिना खर्ची और पर्ची के 80 हजार युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। अमित शाह ने बजट को लेकर कहा कि हुड्डा साहब तो 36 हजार करोड़ का बजट छोड़कर चले गए थे। सीएम सैनी ने इस बजट को 2 लाख करोड़ के पार कर दिया है। बता दें कि कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने ड्रीम प्रोजेक्ट कैंसर अस्पताल की मांग भी रखी थी, लेकिन इसकी घोषणा नहीं हुई।

ओपी जिंदल कारोबार से पहले समाज की चिंता करते थे- अमित शाह (Amit Shah) 

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि आज ओपी जिंदल की पुण्यतिथि भी है। उन्होंने कहा कि ओपी जिंदल प्रदेश के बड़े राजनेता रहे हैं। देश के अग्रणी उद्योगपतियों में उन्हें शामिल किया जाता है। अमित शाह ने ओपी जिंदल को याद करते हुए कहा कि उनके संस्कार ऐसे थे कि वे कारोबार से पहले समाज की चिंता करते थे। इसी का परिणाम है कि आज इतना बड़ा अस्पताल है, जहां करीब पांच लाख लोग ओपीडी की सेवा लेते हैं।

लगभग हर साल 180 के आसपास बच्चे यहां से मेडिकल ग्रेजुएट और पीजी में आगे बढ़ते हैं। अमित शाह ने महाराजा अग्रसेन को वीर योद्धा बताया और कहा कि उनके शासन में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के जितने भी गोत्र हैं, वहां का हर व्यक्ति उद्यमी है, समाज की सेवा करता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने महाभारत के युद्ध में भी योगदान दिया था।

MSP पर सबसे ज्यादा फसलें खरीदने वाला पहला राज्य हरियाणा- अमित शाह

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि ‘MSP पर सबसे ज्यादा 14 फसलें खरीदने वाला सबसे पहला राज्य हरियाणा है। तब नायब सैनी ने शाह को कहा, “24 फसलों वाला राज्य”। शाह ने कहा, “लाल डोरे के भीतर मालिकाना हक पूरे देश में सबसे पहले किसी ने दिया, तो वह हरियाणा ने दिया। जहां एक भी सरपंच अनपढ़ नहीं है, वह हरियाणा है। महिलाओं की भागीदारी पंचायत में बढ़ाने वाला सबसे पहला राज्य हरियाणा है।’ नायब सैनी ने कहा, 2 लाख पार किया है, इस पर अमित शाह ने कहा, ‘नायब सैनी आज मेरा डेटा सुधार रहे हैं।’

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा ‘आज केंद्रीय नेतृत्व के सहयोग से हम हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रहे हैं। हाल ही में हमने बजट पेश किया है, जिसमें स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इस बजट के जरिए हम प्रदेश के कई जिलों में माताओं के लिए कई केंद्र खोलने जा रहे हैं।’ कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, PWD मंत्री रणबीर गंगवा, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, सांसद नवीन जिंदल, हिसार की विधायक सावित्री जिंदल और हांसी के विधायक विनोद भयाना मौजूद रहे।

Tags: amit shahCM Nayab Saini
Previous Post

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे का दौरा

Next Post

म्यांमार भूकंप में नमाज पढ़ रहे 700 लोगों की गई जान, मलबे में तब्दील हुई 60 मस्जिदें

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में अग्निवीरों के लिए नौकरी की तैयारी, CM नायब सैनी के निर्देश— ‘आते ही थमाए जाएं जॉइनिंग लेटर’

26/10/2026
Next Post
myanmar earthquake

म्यांमार भूकंप में नमाज पढ़ रहे 700 लोगों की गई जान, मलबे में तब्दील हुई 60 मस्जिदें

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

शिक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: विष्णुदेव साय

11/06/2025
Now CBSE will teach the art of storytelling to teachers, no need to register

अब सीबीएसई सिखाएगा शिक्षकों को कहानी सुनाने की कला, पंजीकृत की नहीं है आवश्यकता

12/06/2021

सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, सुनी फरियादियों की समस्या

13/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version