• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब इस उम्र के लोगों को नहीं मिलेगी अमरनाथ यात्रा की मंजूरी, जानें वजह

Writer D by Writer D
16/05/2023
in राष्ट्रीय, जम्मू कश्मीर, धर्म
0
Amarnath Yatra

amarnath yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra ) के नए नियमों के मुताबिक अब 13 साल से कम या 75 साल से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra )  पर जाने की मंजूरी नहीं दी जाएगी। अमरनाथ की सालाना तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में लोग परमिट हासिल करने के लिए देश भर की नामित बैंक शाखाओं में पहुंचने लगे हैं।

दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिनों तक चलने वाली तीर्थ यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलने वाली है। नए नियमों के मुताबिक छह सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था वाली किसी भी महिला को यात्रा का भी रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।

बाबा अमरनाथ  यात्रा (Amarnath Yatra ) दो रास्तों से की जा सकती है। पहला- दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पहलगाम के जरिये पारंपरिक 48 किलोमीटर का मार्ग और दूसरा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटा लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा दोनों रास्तों से एक साथ शुरू होगी। पिछले साल की मैन्युअल प्रक्रिया की बजाय इस बार यात्रियों के लिए आधार प्रमाणीकरण आधारित फॉर्म जनरेशन सिस्टम बनाया गया है। पिछले साल तक यात्रियों को फॉर्म मैन्युअल रूप से दिए जाते थे। अब फॉर्म सिस्टम जनरेट किए जाएंगे। सभी इच्छुक यात्रियों के लिए पूरे भारत में नामित डॉक्टरों से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र हासिल करना जरूरी है।

दूसरे बड़े मंगल पर UPNEDA मुख्यालय के परिसर में सुन्दर काण्ड पाठ एवं भण्डारे का आयोजन

वहीं जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra )  के लिए 2,500 से ज्यादा सचल शौचालय तैयार किए जाने की योजना है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से ज्यादातर शौचालय 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा तक जाने वाले दो प्रमुख रास्तों पर बनाए जाएंगे। लखनपुर से लेकर गुफा तक शौचालयों के प्रबंधन के लिए 1,500 लोगों को लगाया जाएगा।

Tags: Amarnath YatraAmarnath Yatra 2023amarnath yatra registrationJammu News
Previous Post

सड़क पर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए शव, टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार 9 लोगों की मौत

Next Post

पटाखे की फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका, तालाब में उड़कर पहुंच गए शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Lemon
धर्म

दो रुपए की चीज आपको बना सकती है मालामाल, आज़माएं ये छोटे से उपाय

03/05/2026
money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
firecracker factory blast

पटाखे की फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका, तालाब में उड़कर पहुंच गए शव

यह भी पढ़ें

arrested

वाहन चोरी के आरोप दो आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुई चोरी की बाइकें

06/02/2021
उत्तराखंड कैबिनेट cm tirath singh rawat

अफसरों को सीएम तीरथ की दो टूक, कहा- तुम किताब पाधों, मैं जनता के चेहरे पढ़ूँगा

16/03/2021
lips

फटे और काले होंठो पर लगाएं ये एक चीज, होंगे सॉफ्ट और शाइनी

11/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version