• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफसरों को सीएम तीरथ की दो टूक, कहा- तुम किताब पाधों, मैं जनता के चेहरे पढ़ूँगा

Writer D by Writer D
16/03/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
उत्तराखंड कैबिनेट cm tirath singh rawat

उत्तराखंड कैबिनेट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा, मैंने अफसरों को साफ कर दिया कि तुम किताब पढ़ो, मैं जनता के चेहरे पढूंगा। मुझे काम चाहिए, रिजल्ट चाहिए। वक्त कम है और चुनौती बड़ी है। तीरथ सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

वह महानगर भाजपा की रैली के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने करीब एक घंटे के संबोधन में कार्यकर्ताओं की खूब वाहवाही बटोरी। तीरथ ने कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि यहां तक पहुंचूंगा। यह भाजपा में ही मुमकिन है। मैं तो एक माध्यम हूं, ये कुर्सी कार्यकर्ताओं की है। रैली में जुटी भीड़ कार्यकर्ताओं के दम पर है। मुझे यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि यह सबकुछ मेरी बदौलत है।

उन्होंने कहा कि चारधाम की बैठक लेकर आ रहा हूं। मैंने अफसरों को साफ कर दिया कि ये किताबें किनारे रखो, हमें काम चाहिए। तुम किताब पढ़ो, हम जनता के चेहरे पढ़ेंगे। मैंने पूछा है कि हर घर में जो नल लगाएंगे, उसमें पानी होगा कि नहीं। उन्होंने साफ कर दिया, 2022 तक हर घर नल और पानी होना चाहिए। हमारी सरकार ने एक रुपये में कनेक्शन देने का काम किया। चार वर्ष खूब काम हुए। कार्यकर्ताओं को इन कामों को जनता के बीच ले जाने में कंजूसी नहीं करनी चाहिए।

वैक्सीन लेने के बाद कोरोना पॉजिटिव हुए गुजरात के मंत्री, ट्वीट कर दी जानकारी

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सरकार ने जो काम किए हैं, कार्यकर्ता उसे जन-जन तक पहुंचाएगा और 60 सीटों का लक्ष्य हासिल करेगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, राज्यमंत्री धनसिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, रेखा आर्य समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

तीरथ ने पुराने कार्यकर्ताओं के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि तब गिनती के लोग थे, जिनके परिश्रम से हम यहां तक पहुंचे। तीरथ ने कहा कि बुरा मत मानना। जिन गिनती के लोगों से पार्टी यहां तक पहुंची वो पीछे हैं, जो आज आए, वो आगे हैं। हमें यह भ्रम नहीं पालना चाहिए। मैं ही यहां पर हूं। पीछे जो बैठा है कब आगे आ जाए, पता ही नहीं चलता। ये कुर्सी कार्यकर्ताओं की कुर्सी है। उनकी बदौलत मिली है। लेकिन आज उन कार्यकर्ताओं को पूछते नहीं।

संविधान की ड्राफ्टिंग करने वाले 107 साल केवल कृष्ण ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को लेकर चुटकी ली। बोले, सुबोध जी, जब वहां थे, कितना खर्च करते थे। अब यहां हैं तो कुछ खर्च नहीं करना पड़ता। उनके इतना कहते ही ठहाके गूंज उठे। उन्होंने कहा कि आज वातावरण अनुकूल है और पार्टी 57 नहीं 60 सीटें जीतेगी। मदन कौशिक पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे, इनके नेतृत्व में काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता के परिश्रम के बल पर हम लोग जीतते हैं। इस कुर्सी पर बैठते हैं। किसी के मन में यह भाव नहीं आना चाहिए कि मैं अपने बल पर कुर्सी पर बैठा हूं। मुख्यमंत्री हों, मंत्री हों, कोई भी हों, सबसे आगे कार्यकर्ता हैं। उन्होंने रैली की सफलता श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि मैं कहूं कि ये मेरे कारण हुआ तो मुझे यह भ्रम नहीं पालना चाहिए। भ्रम पैदा हो गया तो शायद मेरा भी..। उन्होंने तंज किया कि दूसरे दलों में सात किमी रैली होती तो आखिर में दूल्हा-दूल्हा रह जाता।

Tags: cm tirath singh rawatNational newsUttrakhand News
Previous Post

वैक्सीन लेने के बाद कोरोना पॉजिटिव हुए गुजरात के मंत्री, ट्वीट कर दी जानकारी

Next Post

CM तीरथ एक्शन में, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के कार्यकाल में निकली भर्ती को किया स्थगित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
tirath-trivendra

CM तीरथ एक्शन में, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के कार्यकाल में निकली भर्ती को किया स्थगित

यह भी पढ़ें

IIFA Awards

IIFA Awards 2024: शाहरुख-रानी बने बेस्ट एक्टर्स, देखें विनर की पूरी लिस्ट

29/09/2024
shamita shetty-rakesh

बाहों में बाहें डाले दिखे शमिता और राकेश बोपट, डिनर डेट पर पहुंचे रेस्टोरेंट

25/09/2021
CM Yogi

गोरखपुर में ‘साहित्यिक महाकुंभ’ का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

31/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version