• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तरकाशी: हिमस्खलन से 8 प्रशिक्षुओं का रेस्क्यू, 4 के शव बरामद

Writer D by Writer D
04/10/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
avalanche

avalanche

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला स्थित द्रौपदी का डांडा-टू पर्वत चोटी के पास हुए हिमस्खलन (Avalanche) से रेस्क्यू किये गए 8 प्रशिक्षुओं को लाया गया है जबकि अभी तक 4 लोगों के शव भी बरामद कर बेस कैम्प लाया गया है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी ने की है।

इनके अलावा दस प्रशिक्षकों की मौत और 11 लोगों का लापता होना बताया जा रहा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। खराब मौसम के चलते रेस्क्यू कार्य नहीं हो पा रहा है। इससे हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में आए प्रशिक्षुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस एवलांच में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 पर्वतारोही फंस गए थे।

घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पर्वतारोहियों को सकुशल निकालने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायु सेना की मदद मांगी। इसके बाद वायु सेना के जवान अपने हेलीकाप्टर की मदद से पर्वतारोहियों और प्रशिक्षुओं को रेस्क्यू करने में जुट गए। इससे पहले एसडीआरएफ पांच टीमों के सदस्यों ने हेलीकॉप्टर से 1.15 बजे सहस्त्रधारा से उड़ान भरी थी। वही टीम एनआईएम बेस कैंप में पहुंची।

इस संयुक्त रेस्क्यू आपरेशन के बाद से 8 प्रशिक्षुओं को सकुशल बचाने के साथ 4 लोगों के शव भी बरामद कर बेस कैम्प लाया गया है। अब तक हिमस्खलन से दस लोगों की मौत होने और 11 लोगों का लापता हाेना बताया जा रहा है। खराब मौसम के चलते अब रेस्क्यू कार्य करना बहुत मुश्किल हो रहा है। इसके कारण हिमस्खलन की चपेट में आए प्रशिक्षुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सेना के हेलीकॉप्टर घटनास्थल की रेकी है। इसके अलावा कुछ और लोगों का जीवन संकट में होना बताया है।

बर्फीले तूफान में फंसे 21 पर्वतारोही, बचाने के लिए IAF ने भेजे चीता हेलिकॉप्टर

इधर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला स्वयं घटना पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। जिलाधिकारी एनआईएम बेस कैम्प में पहुंच कर कंट्रोल रूम स्थापित करवा दिया है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू कार्य जारी है अभी तक चार बॉडी रिकवर कर ली गई हैं।

उल्लेखनीय है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 22 सितंबर 2022 से 08 अक्टूबर 2022 तक , बेसिक/ एडवांस कोर्स (जिसमें बेसिक कोर्स में 97 प्रशिक्षणार्थी 24 प्रशिक्षक, 01 अधिकारी सहित कुल 122 एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी, 09 प्रशिक्षक कुल 53 लोग हैं ) संचालित है। इसमें एडवांस कोर्स के लिए वर्तमान में माउनटेन ट्रेनिंग के लिए निकले थे।

Tags: Avalanche in uttarakashiNational newsUttarakhand News
Previous Post

पीएम मोदी ने जेलेंस्की से की बातचीत- शांति प्रयासों में भूमिका निभाने की पेशकश

Next Post

बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, सीएम धामी बोले- प्रार्थना है कि सब सुरक्षित रहें

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा

11/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश

11/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Next Post
bus

बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, सीएम धामी बोले- प्रार्थना है कि सब सुरक्षित रहें

यह भी पढ़ें

Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर करें भगवान सूर्य की विशेष आरती, सभी कार्य होंगे सफल

15/01/2024
hair

ठंड में बाल हो गए है खराब, तो इस तेल से वापस लाए शाइन

04/01/2022
Khalistanis attacked Hindu temple in Brampton

कनाडा में एक बार फिर हुआ हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानियों ने श्रद्धालुओं से की मारपीट

04/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version