• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मकर संक्रांति पर करें भगवान सूर्य की विशेष आरती, सभी कार्य होंगे सफल

Writer D by Writer D
15/01/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Makar Sankranti

Makar Sankranti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल लोहड़ी के अगले दिन मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का त्योहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव राशि चक्र की एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) को उत्तरायण, पोंगल और खिचड़ी आदि कई नामों से जाना जाता है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाने वाली है।

मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन सूर्य देव की विधिवत पूजा करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। कुंडली में सूर्य ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति के जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। मकर संक्रांति की पूजा के दौरान सूर्य देव की आरती करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।

सूर्य देव आरती (Surya Dev Aarti)

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।

अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।

फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।

गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।

स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।

प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।

वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।

ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

Tags: Makar SankrantiMakar Sankranti 2024Makar Sankranti aartiMakar Sankranti puja
Previous Post

मकर संक्रांति पर करें राशि अनुसार दान, परिवार में आएंगी खुशियां

Next Post

मकर संक्रांति पर करें महादेव से जुड़ा ये उपाय, खुल जाएंगे तरक्की के द्वार

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि के पहले दिन कब करें घटस्थापना? जानें दोनों शुभ मुहूर्त

10/10/2026
Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Next Post
Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर करें महादेव से जुड़ा ये उपाय, खुल जाएंगे तरक्की के द्वार

यह भी पढ़ें

Flowers showered on Shiva devotees at Lodheshwar Mahadeva.

लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

17/08/2026
Prayagraj Violence

प्रयागराज हिंसा: मुख्यारोपी जावेद गिरफ्तार, 70 लोग नामजद

11/06/2022
Apple

एक बार फिर Apple का 10 नवम्बर को स्पेशल इवेंट, लॉन्च होंगे ये नए प्रोडक्ट्स

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version