• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीयूष जैन के कन्नौज वाले घर से बोरों में मिला 80 करोड़ रुपए, 15 किलो सोना

Writer D by Writer D
26/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के इत्र कारोबारी पियूष जैन के कन्नौज ठिकानों पर आयकर विभाग और जीएसटी की छापेमारी अभी भी जारी है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक ‘समाजवादी इत्र’ बनाने वाले काली कमाई के कुबेर पियूष जैन के कन्नौज स्थित घर से नोटों से भरी प्लास्टिक की आठ बोरियां मिली है।

इसके अलावा सोने की बिस्किट और चांदी भी बरामद हुई है। शनिवार रात से ही नोट गिनने की तीन मशीनें लगी हैं। अब तक 80 करोड़ का कैश मिल चुका है। अधिकारी बेडरूम, बाथरूम किचन सभी जगह से कैश और जेवरात बरामद कर रही है।

अब तक कानपुर और कन्नौज स्थित आवास से 257 करोड़ नगदी, 15 किलो सोना और 50 किलो चांदी बरामद की जा चुकी है। टीम अभी भी नोटों की गिनती में लगी हुई है।

गौरतलब है कि पियूष जैन के कानपुर घर से आलमारी से मिले कैश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। अब कानपुर के बाद कन्नौज स्थित घर से भी जमकर कैश और सोना-चांदी निकल रहा है। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान टीम को कुछ डायरी और बिल भी मिले हैं।

माफियाओं का ठिकाना बनेगा गरीबों का आशियाना, सीएम योगी आज करेंगे भूमि पूजन

इनमें कई कंपनियों से कच्चा माल खरीदने और बेचने का जिक्र है। सूत्रों के मुताबिक, छापे में शामिल टीम अब इन कंपनियों से संपर्क कर बिलों और डायरी में दर्ज जानकारी की तस्दीक करेगी। इस खबर से इत्र कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मची है।

कौन हैं पीयूष जैन

पीयूष जैन कन्नौज में इत्र के बड़े व्यापारियों में शुमार किए जाते हैं। वह 40 से ज्‍यादा कंपनियों के मालिक हैं। इनमें से दो कंपनियां मिडिल ईस्ट में हैं। कन्‍नौज में पीयुष की परफ्यूम फैक्‍ट्री, कोल्‍ड स्‍टोरेज और पेट्रोल पंप भी हैं।

मुंबई में पीयूष का हेड ऑफिस है। साथ ही वहां उनका एक बंगला भी है। पीयूष जैन इत्र का सारा बिजनेस मुंबई से करते हैं, यहीं से इनका इत्र विदेशों में भी भेजा जाता है। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के नाम से इत्र को लांच किया था।

Tags: Income Tax Raidkannauj newsperfume makerpiyush jainsamajawadi itrup news
Previous Post

माफियाओं का ठिकाना बनेगा गरीबों का आशियाना, सीएम योगी आज करेंगे भूमि पूजन

Next Post

घनी आबादी में घुसे तेंदुए का तांडव, सिपाही समेत तीन को किया घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhirendra Shastri launches Sanatan Hindu Unity Padyatra 2.0
Main Slider

हमें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं लेकिन… दिल्ली में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

07/11/2025
Azam Khan-Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

अचानक अखिलेश से मिलने पहुंचे आजम खान, सियासी गलियारे में हलचल तेज

07/11/2025
A massive fire broke out in a dyeing company.
क्राइम

भिवंडी में धू-धूकर जली डाइंग कंपनी, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

07/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भारत की आजादी का अमर मंत्र बन गया था वन्दे मातरम्ः सीएम योगी

07/11/2025
Katrina Kaif and Vicky Kaushal become parents
Main Slider

कटरीना-विकी कौशल बने मम्मी पापा, घर आया नन्हा मेहमान

07/11/2025
Next Post
Leopard

घनी आबादी में घुसे तेंदुए का तांडव, सिपाही समेत तीन को किया घायल

यह भी पढ़ें

Basant Panchami

सरस्वती पूजा पर लगाएं इन चीजों का भोग, जानें क्या होनी चाहिए पूजा सामग्री

05/02/2022
paneer tikka momos

संडे को बनाएं पनीर टिक्का मोमोज

10/02/2024
Akhilesh

दोबारा छल-बल से आई भाजपा सरकार से जनता की उम्मीदों पर पानी फिरा : अखिलेश

20/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version