• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घनी आबादी में घुसे तेंदुए का तांडव, सिपाही समेत तीन को किया घायल

Writer D by Writer D
26/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Leopard

Leopard

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के घनी आबादी वाले इलाके पहाड़पुर और कल्याणपुर में शनिवार को तेंदुआ घुस गया। तेंदुए की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के एक सदस्य समेत तीन लोगों को तेंदुआ ने घायल कर दिया। उधर, करीब 24 घंटे बाद भी तेंदुआ के पकड़े नहीं जाने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र की घनी आबादी पहाड़पुर और कल्याणपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को देखा गया। वह कभी गलियों में तो कभी किसी के घर के छत पर बैठा दिखा।

सूचना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों से घरों में रहने की अपील की और फिर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुट गई। दिनभर डेरा डालने के बाद वन विभाग को जानकारी मिली की तेंदुआ मोहल्ले के खाली प्लाट में मौजूद है।

इसके बाद विभाग ने आसपास के घरों को खाली कराया फिर शाम को जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला। फिलहाल, पुलिस और वन विभाग की टीम इलाके में गश्त कर रही है।

पीयूष जैन के कन्नौज वाले घर से बोरों में मिला 80 करोड़ रुपए, 15 किलो सोना

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेंदुआ ने सबसे पहले विनीता रावत नाम की महिला पर हमला कर दिया। जब महिला के बेटे ने ईंट से हमला किया तो तेंदुए ने उसे भी घायल कर दिया। इस बीच पुलिस कर्मी ज्ञानेंद्र महिला और युवक को बचाने पहुंचा तो तेंदुए ने पुलिस कर्मी पर भी हमला कर घायल कर दिया। फिलहाल, तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags: LeopardLucknow Newsup news
Previous Post

पीयूष जैन के कन्नौज वाले घर से बोरों में मिला 80 करोड़ रुपए, 15 किलो सोना

Next Post

जानिए कब जारी होंगे CISCE बोर्ड के रिजल्ट, इस वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
Bihar Board

जानिए कब जारी होंगे CISCE बोर्ड के रिजल्ट, इस वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक

यह भी पढ़ें

Mufti Abul Qasim Naumani

दारुल उलूम ने कोरोना वैक्सीन को लेकर नहीं जारी किया कोई फतवा : नौमानी

29/12/2020
लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास

यूपी : एक परिवार के पांच लोगों ने लोकभवन के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

05/02/2021

चुनाव से पहले कांग्रेस का विस्तार, 3 उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 31 सचिव बने

16/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version