• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

93 फीसदी वायरस खत्म करने वाले मास्क को मंजूरी

Desk by Desk
18/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
coronavirus prevention mask

कोरोना वायरस मास्क

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी फैलने की शुरुआत के साथ ही N-95 मास्क खूब चर्चा में आया था। वॉल्व वाले इस रेस्पिरेटर मास्क के बारे में कहा गया था कि यह कोरोना वायरस को रोकने में खूब कारगर है। यह मास्क पहले से ही महंगा था, इसके नकली वर्जन, डुप्लीकेसी और कालाबाजारी की खबरें भी सामने आई। लेकिन बीते दिनों विशेषज्ञों की राय के बाद केंद्र सरकार ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वॉल्व वाले N-95 मास्क कोरोना को रोकने में कारगर नहीं है। अब सवाल ये है कि आखिर कौन सा मास्क कोरोना वायरस से पूरी तरह सुरक्षा दे सकता है!

कोरोना वायरस से मुकाबला करने वाले मास्क के संबंध में मुंबई से बड़ी खबर आई है। दरअसल, मुंबई स्थित एक स्टार्टअप ने ऐसा मास्क विकसित किया है, जो कोरोना वायरस को ना सिर्फ रोकता है, बल्कि उसे मारने में भी कारगर है। यह मास्क कोरोना वायरस को मुंह और नाक के जरिए शरीर में प्रवेश करने से रोकता है और पांच मिनट से भी कम समय में लगभग 93 फीसदी वायरस को खत्म कर देता है।

मुंबई के स्टार्टअप थरमैसेंस ने इस स्पेशल मास्क को तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि यह मास्क कोरोना वायरस को शरीर में प्रवेश करने से तो रोकता ही है, साथ ही मास्क की बाहरी परत पर चिपके वायरस को भी पूरी तरह खत्म करता है। इसे कोरोना वायरस के लिए किलर मास्क भी कहा जा रहा है।

इस मास्क के बारे में बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 300 से 500 रुपये के बीच होगी। हालांकि फिलहाल यह मास्क बाजार में नहीं आया है, लेकिन इसे जल्द ही उपलब्ध कराए जाने का दावा किया जा रहा है। यह री-यूजेबल मास्क होगा यानी इसे कई बार इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इस मास्क में किसी प्रकार की प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया है। थरमैसेंस के दावे के मुताबिक, इस फेस मास्क की फैब्रिक में नैनो तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मास्क केवल कोरोना ही नहीं, बल्कि अन्य तरह के वायरसों के साथ-साथ बैक्टीरिया के खिलाफ भी कारगर है।

Tags: Common Man Issuescommon man issues in indiacorona world epidemiccoronavirus newsCoronavirus News UpdateCoronavirus Pandemiccoronavirus prevention awareness postercoronavirus prevention in indiacoronavirus prevention maskcoronavirus prevention tipscovid-19 spread in worldface mask killer corona virusface mask killing corona virusindian face mask can kill covid-19 virusmask at homemask guidelines cdcMask guidelines covid 19mask guidelines from whomask guidelines in indiamask use in hindiuse of maskकोरोना संक्रमणकोवि़ड-19
Previous Post

बाजार में बिक रहा है मिलावटी आलू, सीमेंट का हो रहा इस्तेमाल

Next Post

हेपेटाइटिस की दवा लेने वालों को नहीं हुआ संक्रमण

Desk

Desk

Related Posts

CP Radhakrishnan was welcomed by CM Dhami and the Governor
राजनीति

उपराष्ट्रपति पहुंचे उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

23/04/2026
CM Yogi
Main Slider

नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

23/04/2026
Shiv Ratan Agarwal
Business

भुजिया किंग शिव रतन अग्रवाल का निधन, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल को बनाया ग्लोबल ब्रांड

23/04/2026
Murshidabad Violence
Main Slider

West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में TMC और हुमायूं कबीर के समर्थक भिड़े, चले लाठी-डंडे

23/04/2026
Badrinath
Main Slider

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

23/04/2026
Next Post
hepatitis virus

हेपेटाइटिस की दवा लेने वालों को नहीं हुआ संक्रमण

यह भी पढ़ें

Bird Flu

गांव में मृत पाए गए मोर और कबूतर, बर्ड फ्लू की आशंका से फ़ैली सनसनी

18/01/2021
Arrested

चेकिंग के दौरान तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

20/06/2022

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को ही दी है घर की चाबी : श्रीकांत

21/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version