• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकाल मंदिर में खुदाई में मिल रहे 9वीं से 11वीं शताब्दी के परमारकालीन अवशेष

Writer D by Writer D
04/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Paramara period

Paramara period

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकाल मंदिर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत परिसर को बड़ा करने के लिए हो रही खुदाई के बीच जमीन के अंदर से प्राचीन पुरावशेष मिल रहे हैं। अभी तक कुल निर्माण के 20 प्रतिशत हिस्से की खुदाई में ही निकल रहे अवशेषों ने पुरातत्वविदें को चौंका दिया है।

वहीं शोध का विषय बने ये भग्नावशेष बताते हैं कि मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा उस समय तोड़े गए मंदिरों के ही हैं। इसके प्रमाण पुरातत्वविद् देते हैं।

पुरातत्वविद् शुभम केवलिया के अनुसार जो अवशेष इस समय मिल रहे हैं, वे 9वीं से 11वीं शताब्दी के बीच के हैं। महाकाल मंदिर का शिखर स्वरूप परमारकालीन है। ऐसे में यह तय है कि उसी काल के आसपास ये सभी निर्माण हुए होंगे। यहां खुदाई में मिले अवशेषों को लेकर केवलिया ने बताया कि- ”मुगलों द्वारा जब हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को तोड़ा जाता था, तब दो तरह से वे विध्वंस फैलाते थे। यदि हिंदू देवता या पुरूष की प्रतिमा है तो उसका सिर तोड़ दिया जाता था। वहीं देवी या स्त्री की प्रतिमा को तोड़ा जाता था तो प्रतिमा का चेहरा और वक्ष को तोड़ दिया जाता था। अर्थात् मिलनेवाले भग्नावेशों की यह पुरातात्विक पहचान शोध के बाद सामने आई है। चूंकि अभी खुदाई में जो भारवाहक मिला है, वह पुरूष स्वरूप में बलुआ पत्थर पर बनाया गया था। क्योंकि उसका केवल चेहरा ही टूटा हुआ है।

हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह और BJP नेता नारायण सिंह दो साथियों के साथ गिरफ्तार

केवलिया के अनुसार गुप्तों का भी उज्जैन में राज रहा है। अभी की महाकाल मंदिर के सामने हुई खुदाई में मिट्टी के बर्तन मिले हैं। ये बर्तन गुप्त काल के हैं। उसके बाद गुर्जर-प्रतिहारों का राज रहा। पश्चात परमार आए। इन अवधियों में परमारकाल में बलुआ पत्थरों से निर्माण हुए क्योंकि धार के समीप बलुआ पत्थरों की खदानें है। परमार काल में बेसाल्ट चट्टान से निर्माण हुए हैं,जोकि महाकाल मंदिर में स्पष्ट दिखाई देते हैं।

यहां हो रही है चूक: मंदिर प्रशासन दे ध्यान

मंदिर परिसर में स्मार्ट सिटी के तहत होनेवाले निर्माण कार्यो को लेकर ठेकेदार का ध्यान केवल जमीन को नीचे तक खोदना और नींव उठाना है। जबकि केवलिया का कहना है कि खुदाई में जेसीबी का प्रयोग नहीं करना चाहिए,क्योंकि खुदाई में महत्वपूर्ण प्राचीन भग्नावशेष मिल रहे हैं। ऐसे में खुदाई का तरीका बदलना होगा। अभी करीब 20 प्रतिशत ही खुदाई हुई है। उन्होंने कहा कि जेसीबी से खुदाई हो रही है,ऐसे में भग्नावशेष जोकि अलग-अलग काल के होंगे,मिक्स होकर ढेर के रूप में मिल रहे हैं। मानों खण्डित होने के बाद उन्हें एक जगह एकत्रित करके रख दिया गया होगा। यदि थोड़ा रूका जाए तो संभव है कि आनेवाले समय में ऐसे राज उजागर हों,जो देश की प्राचीनता के नए आयाम स्थापित करें।

Tags: mp newsNational newsParamara period
Previous Post

ऑनलाइन क्लास में पिस्टल ले कर आया 7वीं का छात्र, तस्वीर वायरल

Next Post

गोमतीनगर विस्तार से फरार 20 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड में सौर ऊर्जा क्रांति की रफ्तार तेज, धामी ने जारी की ‘सौर जागरूकता स्मारिका’

28/05/2026
Twisha Sharma case
Main Slider

ट्विशा शर्मा केस में CBI ने पहली बड़ी कार्रवाई, सास गिरिबाला सिंह को किया अरेस्ट

28/05/2026
AAP leader Jaipal Singh Bau
Main Slider

AAP नेता जयपाल सिंह बाऊ को सरेआम गोली मारी, पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप

28/05/2026
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

28/05/2026
Next Post
arrested

गोमतीनगर विस्तार से फरार 20 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

green energy

अनुपूरक बजट 2025-2026: हरित ऊर्जा से सहकारिता को मजबूत करेगी योगी सरकार

22/12/2025
arrested

वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य समेत सात गिरफ्तार

18/01/2022

मुस्लिम नेताओं की नाराजगी के बीच अखिलेश यादव ने इफ्तार पार्टी में की शिरकत

17/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version