• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुस्लिम नेताओं की नाराजगी के बीच अखिलेश यादव ने इफ्तार पार्टी में की शिरकत

Writer D by Writer D
17/04/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार शाम को लखनऊ में एक इफ्तार पार्टी (Iftar Party)  में हिस्सा लिया। वहीं, बीते कुछ समय से ये बात लगातार सामने आ रही है कि विधानसभा चुनाव के बाद कुछ मुस्लिम नेता उनसे नाराज चल रहे हैं। पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीच अखिलेश यादव का इफ्तार पार्टी में शामिल होना बेहद अहम माना जा रहा है। बता दें कि अखिलेश यादव ने ऐशबाग ईदगाह में हुई इफ्तार पार्टी में शिरकत की।

हाल ही में मुस्लिम नेताओं की ओर से कहा गया था कि अगर अखिलेश कुछ बोलते भी हैं तो उनकी आवाज सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाती है। अखिलेख यादव ने आजम खान (Azam Khan), शहजिल इस्लाम औऱ नाहिद हसन समेत कई नेताओं पर कार्रवाई के बाद भी कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

कुछ दिन पहले ही आजम खान के समर्थन में सपा के बड़े नेता सलमान जावेद राइन ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अखिलेश यादव पर मुसलमानों के लिए न बोलने का आरोप भी लगाया था। सलमान जावेद सुल्तानपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी सचिव हैं। उन्होंने कहा था कि सपा नेताओं पर हो रही कार्रवाई पर अखिलेश ने चुप्पी साधी हुई है, जिससे नाराज होकर वह इस्तीफा दे रहे हैं।

हनुमान जयंती जुलूस के दौरान हिंसा, लगे जय श्री राम और अल्लाह हु अकबर के नारे

हाल ही में 11 अप्रैल को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया गया था। आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने आरोप लगाया था कि अखिलेश यादव नहीं चाहते कि आजम खान जेल से बाहर आएं। फसाहत अली ने ये आरोप सीएम योगी के बयान को सही ठहराते हुए लगाए।

फसाहत अली खां शानू ने कहा था कि क्या यह मान लिया जाए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सही कहते हैं कि अखिलेश नहीं चाहते कि आजम खां जेल से बाहर आएं। फसाहत अली ने कहा कि जेल में बंद आजम खां के जेल से बाहर न आने की वजह से हम लोग सियासी रूप से यतीम हो गए हैं।

Tags: aishbagh idgaahakhilesh yadavIftar PartyLucknow Newsup news
Previous Post

हनुमान जयंती जुलूस के दौरान हिंसा, लगे जय श्री राम और अल्लाह हु अकबर के नारे

Next Post

कुदरत का कहर, भारी बारिश और बिजली गिरने से 14 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
Lightning

कुदरत का कहर, भारी बारिश और बिजली गिरने से 14 की मौत

यह भी पढ़ें

Paris Summit

योगी सरकार की जल प्रबंधन नीति को पेरिस समिट में मिला वैश्विक सम्मान

10/04/2025
Maha Kumbh

एप के माध्यम से ई रिक्शा और ई ऑटो भी बुक कर सकेंगे महाकुम्भ आने वाले श्रद्धालु

02/12/2024
Ram

बिना बाधा के होंगे रामलला के दर्शन

03/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version