• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनुमान जयंती जुलूस के दौरान हिंसा, लगे जय श्री राम और अल्लाह हु अकबर के नारे

Writer D by Writer D
17/04/2022
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुरनूल। आंध्र प्रदेश के कुरनूल के होलागुंडा में शनिवार रात उस समय झड़प हो गई जब दो समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव (Violence) किया। घटना में दोनों पक्ष के कुछ लोग घायल हुए हैं, हालांकि घायलों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। फिलहाल, स्थिति कंट्रोल में है। प्रशासन की ओर से कस्बे में धारा 144 लगा दी गई है।

आरोप है कि जब कुरनूल के होलागुंडा कस्बे के ईरला कट्टा में एक मस्जिद में इफ्तार का आयोजन किया जा रहा था, उस वक्त हनुमान जयंती जुलूस मस्जिद वाले इलाके से गुजरा।

मस्जिद में लोगों ने लाउड डीजे का विरोध किया जो झड़प का कारण बन गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। फिलहाल, होलागुंडा प्रशासन ने लोगों से शांति बरतने की अपील की है। ऐहतियातन कस्बे में धारा 144 लागू कर दी गई है।

हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान हंगामा, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

कुरनूल के एसपी सुधीर रेड्डी ने कुरनूल में हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान हुई झड़प पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने अल्लूर, कुरनूल में होलागुंडा में हनुमान जयंती समारोह का आयोजन किया। उन्होंने पुलिस की सलाह के खिलाफ डीजे सेट का इस्तेमाल किया। जब वे मस्जिद के पास गए तो पुलिस ने उन्हें डीजे सेट बंद करने को कहा, लेकिन वे मस्जिद के सामने रुक गए और जय श्री राम के नारे लगाने लगे। इस पर मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह हु अकबर के नारे लगाने लगे।

एसपी ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर ने विहिप के कार्यकर्ताओं को मौके से आगे की ओर रवाना किया। जुलूस जब मस्जिद से थोड़ी दूर चली गई तो उन्होंने फिर से डीजे सेट बजाना शुरू कर दिया। इस पर मुस्लिम पक्ष ने आवाज उठाई और इस पर मामूली विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते पथराव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तब तक भीड़ तितर-बितर हो चुकी थी।

जहांगीरपुरी हिंसा: सीएम केजरीवाल ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

एसपी सुधीर रेड्डी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच करीब 10 मिनट तक पथराव हुआ। हमने जो फुटेज जुटाई है, उसके आधार पर 20 सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।

स्थानीय सर्किल इंस्पेक्टर का कहना है कि स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। घायलों की संख्या और उनके हालत के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। इस संबंध में वैरिफिकेशन जारी है।

बता दें कि शनिवार शाम दिल्ली के जहांगीरपुरी में भी हनुमान जयंती के दौरान निकली शोभायात्रा के दौरान उपद्रव की घटना सामने आई। पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हुई तो दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर उतर आए और करीब घंटेभर में ही हालात को नियंत्रित कर लिया। हालांकि, माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। मामले में पुलिस ने 15 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Tags: Andhra Pradesh Newshindi live newshindi newskurnool newsNational newstodays hindi live newsTodays NewsViolence
Previous Post

आज से शुरू हुआ वैशाख का महीना, देखें व्रत-त्योहारों की पूरी सूची

Next Post

मुस्लिम नेताओं की नाराजगी के बीच अखिलेश यादव ने इफ्तार पार्टी में की शिरकत

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhattisgarh cabinet meeting on August 5
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मंत्रिपरिषद की बैठक पांच अगस्त काे

04/08/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

04/08/2026
CM Vishnu Dev Sai congratulated Gyaneshwari on her achievement.
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा है ज्ञानेश्वरी: CM साय

04/08/2026
Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Assam Flood
Main Slider

असम में बाढ़ से हाहाकार: मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 87, 1.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

04/08/2026
Next Post

मुस्लिम नेताओं की नाराजगी के बीच अखिलेश यादव ने इफ्तार पार्टी में की शिरकत

यह भी पढ़ें

फाइजर वैक्सीन Pfizer vaccine

Vaccine Update: दिल्ली के हर चौथे व्यक्ति को लगेगा कोरोना का टीका

04/12/2020
corona in lucknow

लखनऊ में कोरोना का आतंक, फैमली बाजार के 13 कर्मचारी संक्रमित, नगर निगम ने किया सील

11/04/2021
स्वास्थ्य मंत्री मल्लाडि कृष्ण राव का इस्तीफा Malladi Krishna Rao resigns

पुड्डुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री मल्लाडि कृष्ण राव का इस्तीफा

13/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version