• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान हंगामा, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

Writer D by Writer D
16/04/2022
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जहांगीर पुरी में हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) पर हंगामा हुआ है। उपद्रवियों द्वारा कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई है और पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। जिस समय हनुमान जयंती के पर्व पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी, तब ये हिंसा शुरू हुई और देखते ही देखते कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया।

अभी जमीन पर तनाव का माहौल बना हुआ है और जो वीडियो सामने आए हैं उसमें अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। बताया गया है कि पुलिस ने जब मौके पर स्थिति को संभालने की कोशिश की, तब उपद्रवियों द्वारा उन पर भी हमला किया गया। ये भी बताया गया है कि शोभायात्रा पर पथराव किया गया था। इस समय पुलिस द्वारा इस घटना पर कुछ भी बोलने से बचा जा रहा है।

सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि पत्थरबाजी के साथ-साथ दो से तीन राउंड गोलियां भी चलाई गईं थीं। उसी फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को गोली लगी और कुछ अन्य लोग भी घायल हुए। पुलिसकर्मियों को नजदीक के ही बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। पूरे इलाके में इस घटना के बाद से तनाव का माहौल लगातार बना हुआ है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और अन्य टुकड़ी मौके पर माहौल को संभालने के लिए भेजी जा रही हैं। लेकिन अभी भी हंगामा लगातार जारी है।

मुर्तजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, अब लखनऊ में होगी मामले की सुनवाई

इस पूरी घटना पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसे आतंकी हरकत बता दिया है। वे लिखते हैं कि दिल्ली के जहाँगीर पूरी में हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ पथराव आतंकी हरकत है। बांग्लादेशी घुसपैठियों की बस्ती अब भारत के नागरिकों पर हमलें करने की हिम्मत करने लगी है। इनके एक एक के कागज चेक करके गैर कानूनी घुसपैठियों को देश से निकालना अब जरूरी हो गया है।

Tags: crime newsdelhi newsHanuman JayantiNational news
Previous Post

अगस्त से मिलने लगेगा हर घर को नल से जल : स्वतंत्र देव

Next Post

समाज कल्याण मंत्री ने छात्रावासों का निरीक्षण कर अधिकारियों की लगाई क्लास, सुधार के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
CM Dhami's instructions showed immediate effect
उत्तराखंड

सीएम धामी के निर्देश का दिखा त्वरित असर, ज्ञापन देने वाली महिला को शाम तक मिली सिलाई मशीन

11/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर विभिन्न संगठनों ने सीएम धामी का किया अभिनंदन

11/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर पूर्व विधायकों ने सीएम धामी को दी बधाई

11/07/2026
Next Post

समाज कल्याण मंत्री ने छात्रावासों का निरीक्षण कर अधिकारियों की लगाई क्लास, सुधार के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

corona positive

एआरओ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, एक घंटे बाधित रहा नामांकन

15/04/2021
बिहार विधानसभा

बिहार विधानसभा में मारपीट और हाथापाई , अध्यक्ष से विधेयक छीनने की कोशिश

23/03/2021
Shivpal Yadav

जात-पात के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है सरकार: शिवपाल यादव

10/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version