• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलवामा हमले को इमरान सरकार के मंत्री पाकिस्तान की बड़ी कामयाबी बताया

Desk by Desk
29/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
पुलवामा हमले Pulwama terror attack

पुलवामा हमले

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने आखिरकार कबूल लिया है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में उसका हाथ था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के कैबिनेट मंत्री फवाद चौधरी ने संसद में इस हमले को बड़ी कामयाबी बताया है। 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान की ओर से यह दूसरा बड़ा खुलासा है।

पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार को संसद में कहा कि पुलवामा में हमला इमरान सरकार ने कराया है। हमने हिंदुस्तान को घुसकर मारा है। पुलवामा में जो हमारी कामयाबी है, वह इमरान सरकार के नेतृत्व में पूरे पाकिस्तान की और हमारी कौम की कामयाबी है। फवाद चौधरी पीएमएल-एन सांसद अयाज सादिक के विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर दिए गए बयान का जवाब दे रहे थे।

#WATCH: Pakistan's Federal Minister Fawad Choudhry, in the National Assembly, says Pulwama was a great achievement under Imran Khan's leadership. pic.twitter.com/qnJNnWvmqP

— ANI (@ANI) October 29, 2020

चौधरी ने कहा कि अयाज सादिक साहब ने बुधवार को यहां पर बात की। अयाज ने संसद में इतनी सफाई से झूठ बोला कि झूठा शख्स भी क्या बात करेगा? बुधवार को अयाज कह रहे थे हिंदुस्तान हमला करने वाला है, यह सोचकर कुरैशी की टांगें कांप रहीं थीं। इस दावे को चौधरी ने संसद में झूठा करार दिया है। यही नहीं, उन्होंने बड़े आत्मविश्वास के साथ संसद में बता डाला कि पाकिस्तान ने भारत को घुसकर मारा है। वह यहीं नहीं रुके और पाकिस्तान की पोल खोल डाली। उन्होंने कहा कि पुलवामा में जो हमारी कामयाबी है, वह इमरान खान के नेतृत्व में पूरे देश की कामयाबी है। उसके हिस्सेदार आप भी हैं। हालांकि, इस बीच संसद में स्पीकर ने चौधरी को चुप कराने की कोशिश की है।

इससे पहले विंग कमांडर अभिनंदन पर पाकिस्तान ने स्वीकार किया था कि वह डरा हुआ था। पाकिस्तान के सांसद अयाज सादिक ने अपने देश की संसद में खुलासा किया कि अभिनंदन की रिहाई नहीं होने पर भारत, पाकिस्तान पर हमले के लिए तैयार बैठा था। सादिक ने संसद में बताया था कि विदेश मंत्री एसएम कुरैशी ने पीपीपी, पीएमएल-एन और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा सहित संसदीय नेताओं के साथ एक बैठक में अभिनंदन को मुक्त करने के लिए कहा था। उस वक्त विपक्ष ने अभिनंदन समेत तमाम मुद्दों पर सरकार का साथ देने का वादा किया था।

विंग कमांडर अभिनंदन जब तक रहे, हमले के खौफ में था पाकिस्तान 

सादिक ने कहा कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस महत्वपूर्ण बैठक में कहा था कि अगर पाकिस्तान ने अभिनंदन को नहीं छोड़ा, तो भारत पाकिस्तान पर रात नौ बजे तक हमला कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे बखूबी याद है कि एमएम कुरैशी उस बैठक में थे, जिसमें प्रधानमंत्री इमरान खान ने भाग लेने से इनकार कर दिया था। कुरैशी के पैर कांप रहे थे, उन्हें पसीना आ रहा था। इस बैठक में विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा था कि अल्लाह के वास्ते इसको (अभिनंदन) वापस जाने दो, क्योंकि रात 9 बजे हिंदुस्तान, पाकिस्तान पर हमला कर देगा। साथ ही अयाज ने कहा कि हिंदुस्तान हमला नहीं करने वाला था। सरकार को सिर्फ घुटने टेककर अभिनंदन को वापस भेजना था, जो उन्होंने किया।

बता दें कि पिछले साल फरवरी 2019 में भारत ने बालाकोट में आतंकी कैंप पर स्ट्राइक किया जिसके बाद पाकिस्तान ने अपने फाइटर जेट भारत में हमले के लिए भेजे थे। इसके जवाब में विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग-21 लेकर उड़ान भरी थी। विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था। इस दौराव वह विमान का पीछा करते हुए सीमा पार चले गए थे और उन्हें पकड़ लिया गया था। पूछताछ के दौरान पाक आर्मी ने उन्हें चाय पीने को दी थी और इसका वीडियो शेयर कर दिखाने की कोशिश की थी कि अभिनंदन की किस तरह खातिरदारी की जा रही है?

Tags: fawad choudhryPakistanPakistan ministerpulwama attackpulwama attack datepulwama newsWorld Hindi NewsWorld News in Hindi
Previous Post

Bigg Boss 14: राहुल द्वारा जान को नेपोटिज्म का प्रॉडक्ट कहे जाने पर, गौहर बोली ये

Next Post

IGNOU: दिसंबर 2020 की TEE का शेड्यूल हुआ जारी, एग्जाम फॉर्म की तारीख बढ़ी

Desk

Desk

Related Posts

School van pelted with stones during Kanwar Yatra.
Main Slider

लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत

03/08/2026
Prashant Kishor
Main Slider

सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री होना मेरी जीत का कारण: प्रशांत किशोर

03/08/2026
CM Dhami
Main Slider

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

03/08/2026
Punjab cities in disarray due to sanitation workers' strike.
पंजाब

सफाई कर्मियों की हड़ताल से पंजाब के शहर बेहाल, मोगा की सड़कें कूड़े के ढेर में तब्दील

03/08/2026
Ram Gopal Yadav
नई दिल्ली

पप्पू यादव के प्रदर्शन पर रामगोपाल यादव नाराज, कहा- संतों का अपमान स्वीकार नहीं

03/08/2026
Next Post

IGNOU: दिसंबर 2020 की TEE का शेड्यूल हुआ जारी, एग्जाम फॉर्म की तारीख बढ़ी

यह भी पढ़ें

Lemon Pickle

खाने में स्वाद बढ़ाएगा ये खट्टा मीठा आचार, बनाना भी है एकदम आसान

25/02/2026
collision

तेज रफ्तार पिकअप और टैंकर की भिड़ंत में 6 की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

18/06/2022
Arrested

अंतरराज्यीय गिरोह के तीन ठग गिरफ्तार

04/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version