• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फाइलेरिया बना सकता है जिन्दगी भर के लिए दिव्यांग

Writer D by Writer D
09/05/2026
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
Filaria

Filaria

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है। ये बीमारी व्यक्ति को हमेशा के लिए अपंग या दिव्यांग बना सकती है। फाइलेरिया या लिम्फैटिक फाइलेरियासिस मच्छरों के काटने से फैलने वाला रोग है। भारत में लगभग 65 करोड़ लोगों को इस बीमारी का संभावित खतरा है। ज्यादातर लोगों में ये बीमारी छिपी हुई अवस्था में होने के कारण इसका पता लोगों को नहीं चलता है। फाइलेरिया भी मच्छरों से फैलने वाली बीमारी है और इससे बचने के उपाय भी बहुत सामान्य हैं – मच्छरों से बचना।

भारत में फाइलेरिया के लगभग करोड़ों मरीज हैं लेकिन ज्यादातर लोगों में ये बीमारी इस स्टेज पर नहीं पहुंची है कि उनमें लक्षण दिखें, यानी उनके हाथ, पैरों में सूजन नजर आने लगे, जिसे हाथी पांव कहते हैं। चूंकि इस बीमारी के ज्यादातर मरीज एसिम्प्टोमैटिक यानी बिना लक्षणों वाले हैं, इसलिए कुछ लोगों को फाइलेरिया बड़ी बीमारी नहीं लगती है। भारत में फाइलेरिया के 90 फीसदी मरीज उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा और मध्यप्रदेश से आते हैं।

रोग संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है। जब कई बार संक्रमित मच्छर काटते हैं, तो धीरे-धीरे ये बीमारी शरीर में पनपती है। मच्छरों के द्वारा माइक्रो फाइलेरिया व्यक्ति के शरीर में पहुंच जाते हैं और यहीं से बीमारी की शुरुआत होती है। ये बीमारी आमतौर पर जानलेवा नहीं होती है।

फाइलेरिया संक्रमित मच्छरों के काटने के बाद व्यक्ति को बहुत सामान्य लक्षण दिखते हैं, जैसे कि अचानक बुखार आना (आमतौर पर ये बुखार 2-3 दिन ठीक हो जाता है), हाथ-पैरों में खुजली होना, एलर्जी और त्वचा की समस्या, इस्नोफीलिया, हाथों में सूजन, पैरों में सूजन के कारण पैर का बहुत मोटा हो जाना, अंडकोष में सूजन आदि। फाइलेरिया का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है। माइक्रो फाइलेरिया के पैरासाइट दिन में लिम्फैटिक सिस्टम में आराम करते हैं और रात के समय ब्लड में आते हैं। इसलिए इस बीमारी का टेस्ट रात में करना पड़ता है। किन्हीं लोगों में ये बीमारी पूरी जिंदगी सामने नहीं आती। पर ये लोग मच्छरों तक संक्रमण पहुँचा सकते हैं।

Tags: FilariaFilariasisHealthmosquitoफाइलेरिया
Previous Post

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

Next Post

गर्वभावस्था के दौरान पत्नी के साथ पति में भी होते हैं बदलाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
फैशन/शैली

इन टिप्स से पाएं स्‍मोकी लुक वाली आंखें

28/06/2026
Pet Odor
फैशन/शैली

घर में फैल गई है पालतू जानवर की दुर्गन्ध, इन तरीकों से करें दूर

28/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Next Post
pregnancy

गर्वभावस्था के दौरान पत्नी के साथ पति में भी होते हैं बदलाव

यह भी पढ़ें

Stretch Marks

स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान, इन उपायों से दूर करें अपनी समस्या

23/12/2025

अखिलेश यादव बोले- बड़ा कठिन है UP में सफर…, जानें पूरा मामला

16/03/2022

अमेरिका ने ब्रिटिश कोर्ट से विकिलिक्स के असांजे के प्रत्यर्पण की अनुमति देने का किया आग्रह

28/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version