Main Sliderक्राइमराजस्थानराष्ट्रीय

पांच लाख का ईनामी बदमाश पपला गुर्जर को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

राजस्थान में अलवर जिले के पांच लाख का ईनामी अपराधी विक्रम गुर्जर उर्फ पपला को पुलिस ने आज महाराष्ट्र के कोल्हापुर से उसकी महिला मित्र जियाउससहर सिगलीगर के साथ महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया।

पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज डाॅ. हवा सिंह घुमरिया के मार्गदर्शन में इस विशेष टीम ने गत् एक सप्ताह से कोल्हापुर में रहकर सघन छानबीन एवं आसूचना संकलित करते हुये उस मकान तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की, जिसमें अपराधी छिपकर फरारी काट रहा था। इस दौरान टीम ने प्रवासी राजस्थानी, जिम संचालकों एवं व्यायाम शाला संचालकों से सूचना संकलित की। चिन्हित किये गये मकान के विडियो एवं आस-पास के फोटोग्राफ शेयर कर स्थानीय परिस्थितियों के बारे में सूचना दी तथा सुरक्षित आॅपरेशन को अंजाम देने के लिए रणनीति तैयार की।

डीजीसीए का बड़ा फैसला: अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 28 फरवरी तक रहेंगी निलंबित

उन्होंने बताया कि कल मध्यरात्रि को पूर्व नियोजित रणनीति के तहत ई.आर.टी. के जांबाज कमान्डो एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त शर्मा के नेतृत्व मंे तैनात अधिकारियों ने उस बिल्डिंग को घेर लिया तथा अन्ततः फरार आरोपी को धर दबोचा। आरोपी ने अन्त समय तक निकल भागने एवं बचने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने बिल्डिंग के नीचे छलांग लगाई, जिस कारण आरोपी के हाथ एवं पैर में चोटें भी आई हंै। सतर्क एवं सजग कमांडो ने बिल्डिंग के नीचे कूदते ही आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार विक्रम गुर्जर उर्फ पपला एवं उसकी महिला मित्र जियाउससहर सिगलीगर जिसने उसे शरण दी थी, दोनो को लेकर श्री सिद्धान्त शर्मा एवं राजेन्द्र सिंह सिसोदिया की पुलिस टीम जयपुर पहुंच रही है एवं आगे की प्रक्रिया नियमानुसार जारी है।

महोबा कांड: निलंबित IPS मणिलाल पाटीदार पर इनाम बढ़ाकर 1 लाख किए जाने कवायद शुरू

गौरतलब है कि बहरोड थाने में बंद अपराधी विक्रम गुर्जर उर्फ पपला को सात सितम्बर 2019 की सुबह अंधाधुंध फायरिंग करके थाने से छुडा कर ले जाया गया। इस घटनाक्रम में विभिन्न प्रकार से शामिल 30 अपराधियों को राजस्थान पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है जबकि मुख्य आरोपी फरार था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पांच लाख रूपये की ईनाम की घोषणा कर रखी थी।

Related Articles

Back to top button