• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंचायत का बड़ा फरमान, हर घर का व्यक्ति जाएगा धरने पर, नहीं तो होगा बहिष्कार

Writer D by Writer D
29/01/2021
in Main Slider, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
farmer protest

farmer protest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

26 जनवरी की दिल्ली की घटना के बाद बठिंडा के विर्क खुर्द गांव की पंचायत ने एक बड़ा फरमान जारी किया है। पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित किया कि प्रत्येक घर का एक आदमी 7 दिनों के लिए दिल्ली धरने पर जाएगा। अगर कोई आदेश का पालन नहीं करता है, तो उस पर 1,500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं अगर किसी ने पंचायत की बात नहीं मानी तो गांव में उनका बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दिल्ली में कोई भी वाहन क्षतिग्रस्त हुआ तो गांव पूरी तरह से जिम्मेदार होगा। यह सब ग्राम पंचायत द्वारा लेटर पैड पर प्रस्ताव लिखकर घोषित किया गया है।

इसी तरह लुधियाना के समराला तहसील के मुस्काबाद गांव के निवासियों ने भी ऐसी ही घोषणा की है। पंचायत ने कहा है कि गांव के 20 लोगों के एक दल को दिल्ली मोर्चा में ले जाया जाएगा और चार दिन बाद यह दल लौटेगा और दूसरा दल फिर से रवाना होगा। दिल्ली के मोर्चे पर जाने की यह प्रक्रिया बार-बार जारी रहेगी। आंदोलन को दबाने के लिए सरकार के कदम को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने हर गांव से पंचायतों में आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रस्ताव पारित करने की अपील की है।

बागपत में गरजे जयंत चौधरी, अब होगी आर पार की लड़ाई

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने राजधानी में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा और प्राचीर पर धार्मिक झंडा लगाने के बाद पुलिस ने राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव, राजिंदर सिंह, मेधा पाटकर, बूटा सिंह, दर्शन पाल और बलबीर सिंह राजेवाल समेत 37 किसान नेताओं के खिलाफ समयपुर बादली थाने में एक एफआईआर दर्ज की है।

दिल्ली हिंसा के बाद किसान आंदोलन को हटाए जाने की मांग उठने लगी थी। स्थानीय लोगों ने सिंघु सीमा पर पहुंचकर आंदोलन खत्म करने की मांग की है। इतना ही नहीं लोग उपद्रवियों पर गणतंत्र दिवस पर तिरंगे का अपमान करने के आरोप भी लगा रहे हैं। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था, जिसे काबू करने के लिए पुलिस ने टियर गैस का इस्तेमाल किया।

Tags: farmer protestgazipur borderKisan andolanNational newspanchayat
Previous Post

अभिनेत्री कंगना रानौट अब भारत इस पूर्व प्रधानमंत्री का निभाएंगी किरदार

Next Post

किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा के 15 जिलों में इंटरनेट सेवा में लगी रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Next Post
Gaza

किसान आंदोलन के मद्देनजर हरियाणा के 15 जिलों में इंटरनेट सेवा में लगी रोक

यह भी पढ़ें

Petrol

लगातार 28वें दिन भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव

14/08/2021
Acharya Ramchandra Das met CM Bhajanlal

सीएम भजनलाल से आचार्य रामचन्द्र दास ने की भेंट

17/03/2024
Shri Amarnath Shrine Board

इस विधि से घर पर करें बाबा अमरनाथ की पूजा, पूरी होंगी मनोकामनाएं

01/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version