• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाल धोते समय इन बातों का रखे खास ध्यान

Writer D by Writer D
22/04/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Hair Wash

Hair Wash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज के समय में चारों तरफ इतना प्रदूषण बढ़ गया है कि सेहत के साथ-साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खाने-पीने की समस्याओं की बात करें तो हम कुछ भी खाकर अपनी भूख तो मिटा लेते हैं। लेकिन वो खाना स्वास्थ्य के लिए सही है या गलत इस बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचते हैं। जिसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और कई बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। पोषक तत्वों की कमी से शरीर का हार्मोनिक संतुलन बिगड़ जाता है। जिसके कारण बालों संबंधी कई समस्या हो जाती है। जिससे बालों का झड़ना और रुसी होना आम समस्या है। आजकल सभी लोग अपने बालों को सुन्दर और मजबूत बनाने के लिए शैम्पू का सहारा लेते है। लेकिन बालो में शैम्पू (Shampoo) करना का फायदा हमे तभी मिल सकता है जब हम कुछ बातो को ध्यान में रखकर शैम्पू करे। जानिए ऐसी कौन सी गलतियां है जो शैंपू (Shampoo)  करते समय कभी नहीं करनी चाहिए।

* बालों को गीला किए बिना शैंपू (Shampoo)  लगाना :

अगर आप भी यह गलती करते हैं तो आज से ही इसमें सुधार कर लें। बालों पर शैंपू लगाने से पहले बाल पूरी तरह गीले करें और फिर शैंपू लगाएं। ऐसा न करने से शैम्पू का असर पूरी तरह से नहीं हो पाता।

* सही शैंपू (Shampoo) का चुनाव :

बाल धोने के लिए सही शैंपू (Shampoo) का चुनाव न करना, बालों को बेजान बना सकता है। इसके लिए जरूरी है की बालों के प्रकार के अनुसार शैंपू का चयन किया जाए। इसके अलावा बाल धोने से पहले मसाज जरूर करें।

* ज्यादा गर्म पानी :

ज्यादा गर्म पानी से सिर धोने पर बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं और ज्यादा टूटते हैं। गुनगुने पानी से सिर धो सकते हैं, पर ज्यादा गर्म पानी इस्तेमाल करने से बचें।

* हथेलियों पर लेकर लगाए शैम्पू (Shampoo)  :

शैम्पू करते वक्त शैम्पू को हथेलियों पर लेकर लगाएं, क्योंकि यदि आप सीधे ही सिर पर एक जगह शैम्पू लगाते है तो इससे बाल उसी जगह पर बाल रुखे हो जाते है।

* अत्यधिक शैंपू (Shampoo) का प्रयोग :

बाल धोने के लिए एक ही बार में शैंपू की अत्यधिक मात्रा लेना बालों को रूखा बना सकता है। शैंपू की मात्रा कम ही लें, और अगर आपको लगे कि बाल ठीक से नहीं धुले हैं, तो ही अतिरिक्त शैंपू लें।

* लंबाई के बजाए जड़ों की सफाई :

अगर आप बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक शैंपू का प्रयोग करते हैं, तो यह तरीका आपके बालों को रूखापन दे सकता है। शैंपू का प्रयोग सिर्फ बालों की जड़ों में करें और उसके झाग से सिरों तक सफाई करें, लेकिन उन्हें ज्यादा रगड़ें नहीं।

* कंडिशनर का प्रयोग :

अगर आप हर शैंपू (Shampoo) के बाद बालों में कंडिशनर का प्रयोग नहीं करते तो यह गलत है। जब भी बालों को धोएं, हर बार कंडिशनर कर प्रयोग जरूर करें। इससे बालों में रूखापन नहीं होगा और नमी बनी रहेगी। साथ ही बाल उलझने और टूटने की समस्या भी कम होगी।

Tags: applying shampoo on hairBeauty tipsHair tipssimple hair tipsशैंपू
Previous Post

सबकी फेवरेट बन जाएगी ये डिश, खास मौकों को भी बना देगी और भी स्पेशल

Next Post

बुधवार के दिन आजमाए ये उपाय, जीवन की सभी परेशानियों को दूर कर देंगे गणेश जी

Writer D

Writer D

Related Posts

Pizza
फैशन/शैली

पार्टी मेन्यू में शामिल करें ये खास डिश, आपकी कुकिंग के हो जाएंगे फैन

01/05/2026
Furniture
Main Slider

पुराना बेजान फर्नीचर भी चमक उठेगा, ट्राई करें ये आसान तरीके

01/05/2026
eye makeup
फैशन/शैली

आंखों के रंग के अनुसार करें आईशैडो का चुनाव

01/05/2026
turmeric
धर्म

वैवाहिक जीवन में भर जाएंगी खुशियां, करें ये उपाय

01/05/2026
Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

01/05/2026
Next Post
ganesh chaturthi

बुधवार के दिन आजमाए ये उपाय, जीवन की सभी परेशानियों को दूर कर देंगे गणेश जी

यह भी पढ़ें

हाई ब्लड प्रेशर से है परेशान तो इस तरह करें अजवायन का सेवन

14/01/2022
suicide attempt outside supreme court

SC के सामने आग लगाने वाले युवक की मौत, युवती की हालत नाजुक

21/08/2021
Nora Fatehi ,Guru Randhawa and Salman Khan

Nora Fatehi और Guru Randhawa को नाचता देख Salman Khan भी लगे थिरकने

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version