• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सबकी फेवरेट बन जाएगी ये डिश, खास मौकों को भी बना देगी और भी स्पेशल

Writer D by Writer D
22/04/2026
in Categorized
0
Paneer kofta

Paneer kofta

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पनीर कोफ्ता (Paneer Kofta) एक ऐसी डिश है जिसमें सबका दिल जीतने की क्षमता है। इसका स्वाद ही कुछ ऐसा है जो इसे पसंद करने के लिए मजबूर कर देता है। इसमें डाले जाने वाले ड्राई फ्रूट्स इस डिश का स्वाद दोगुना कर देते हैं। खास मौकों के लिए भी यह परफेक्ट डिश है। इसे लंच या डिनर किसी भी वक्त परोसा जा सकता है। इसके लिए तैयार की जाने वाली ग्रेवी इस सब्जी के जायके में तड़का लगा देती है। ग्रेवी के लिए ड्राई फ्रूट्स और दही का इस्तेमाल किया जाता है। आप भी अगर घर में ही इसका मजा लेना चाहते हैं तो आसानी से इसे बना सकते हैं। विशेष अवसरों के अलावा आम दिनों में भी यह डिश बनाई जा सकती है।

पनीर कोफ़्ता (Paneer Kofta) बनाने की सामग्री

पनीर कद्दूकस – 1 कप
आलू उबले कद्दूकस – 2
मावा – 1/2 कप
मैदा – 50 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट – 2 टेबल स्पून
लाल मिर्च – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
सरसों तेल – 3 टेबल स्पून
किशमिश – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

ग्रेवी के लिए

टमाटर प्यूरी – 1 कप
दही – 1/2 कप
दूध – 100 ग्राम
प्याज कटा – 2
अदरक-लहसुन पेस्ट – 4 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – डेढ़ टी स्पून
हल्दी – 1 टी स्पून
तेजपत्ता – 2
लौंग – 10
जीरा – 2 टी स्पून
दालचीनी – 2 टुकड़े
हरी इलायची – 6
बड़ी इलायची – 2
चीनी – 1/2 टी स्पून
रिफाइंड तेल – 3 टेबल स्पून

पनीर कोफ़्ता (Paneer Kofta) बनाने की विधि

– सबसे पहले आलू को उबालें और उन्हें छीलकर कद्दूकस कर लें। इसके बाद एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें कद्दूकस आलू, कद्दूकस पनीर और मावा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
– इसके बाद इस मिश्रण में जीरा, धनिया, किशमिश, हल्दी, अदरक-लहसुन पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
– इसके बाद हरी धनिया पत्ती और सरसों का तेल डालकर मिश्रण अच्छे से गूंथ लें। मिश्रण को तब तक गूंथें जब तक कि एक सख्त पेस्ट न बन जाए।
– इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने के बाद इसमें पेस्ट से कोफ्ते बनाकर डालें और फ्राई करें। तैयार कोफ्ते एक प्लेट में निकालकर रख लें।
– अब कड़ाही में रिफाइंड तेल डालकर गरम करें। इसमें तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी सहित सभी सूखे साबुत मसाले डालकर 1 मिनट तक भूनें।
– इसके बाद इसमें प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें।
– प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूनें। इसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी और दूध डालकर पकने दें। जब ग्रेवी थोड़ी पक जाए तो इसमें दही और चीनी डालकर मिला दें।
– अब कड़ाही को ढंक दें और 15 मिनट तक ग्रेवी को धीमी आंच पर पकने दें। इसके बाद ग्रेवी में फ्राइड कोफ्ते डालकर मिक्स कर दें।
– 5 मिनट तक सब्जी को और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। पनीर कोफ्ते vबनकर तैयार हो चुके हैं। इसे हरी धनिया पत्ती और नींबू रस डालकर सर्व करें।

Tags: paneer dishpaneer koftapaneer special dish
Previous Post

नाश्ते में बनाएं साउथ की ये फेमस डिश

Next Post

बाल धोते समय इन बातों का रखे खास ध्यान

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Hair Wash

बाल धोते समय इन बातों का रखे खास ध्यान

यह भी पढ़ें

encounter

मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय दो बदमाश को लगी गोली, घायल

13/12/2022
Samsung Galaxy Z Flip 6: 36000 रुपए सस्ता मिल रहा ये Flip Phone, यहां से खरीदने पर होगा फायदा

36000 रुपए सस्ता मिल रहा ये Flip Phone, यहां से खरीदने पर होगा फायदा

16/12/2025
Urban areas will be rejuvenated with 25 thousand crores

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रोबोटिक्स तक, यूपी के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगी योगी सरकार

28/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version