• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SC के सामने आग लगाने वाले युवक की मौत, युवती की हालत नाजुक

Writer D by Writer D
21/08/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
suicide attempt outside supreme court

suicide attempt outside supreme court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीते सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने आग लगाने वाले युवक की आरएमएल अस्पताल में इलाज के मौत हो गई है। जबकि युवती वेंटिलेटर पर है, उसकी हालत भी काफी नाजुक है।

गौरतलब है कि यूपी के घोसी से बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती ने अपने साथी युवक के साथ सोमवार दोपहर सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी। सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर दोनों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

बसपा सांसद के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई नहीं होने से दोनों आहत थे। पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय पीड़िता यूपी के बलिया और युवक गाजीपुर का रहने वाला था। दोनों सोमवार दोपहर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और गेट नंबर-डी से अंदर घुसने की कोशिश की थी।

उचित आईडी नहीं होने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया था। करीब 12.20 बजे दोनों ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। इससे वहां अफरा तफरी मच गई थी। पुलिस के अनुसार, युवती 85 फीसदी और युवक 65 फीसदी जला था।

घर के बाहर सो रहे युवक की सिर कूंचकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को मौके से एक बोतल मिली थी। माना जा रहा है कि इसमें वे ज्वलनशील पदार्थ लेकर आए थे। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल ले जाते हुए युवती ने बयान दिया कि उसने बसपा सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

यह मामला वाराणसी में चल रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए वे सुप्रीम कोर्ट आए थे। युवक इस मामले में गवाह है और युवती बयान दिलवाने के लिए उसे साथ लेकर आई थी।

इससे पहले, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के बाहर युवक-युवती द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने के मामले में यूपी पुलिस की एक 12 सदस्य टीम डीजीपी केयर सिंह की देखरेख में दिल्ली पहुंची थी। यूपी पुलिस युवक-युवती के बयान लेना चहाती थी। लेकिन दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी। ऐसे में यूपी पुलिस बयान नहीं ले सकी।

Tags: attempt suicideDelhi Hindi Samachardelhi newsdelhi news in hindiDelhi PoliceLatest Delhi News in HindiSupreme Courtsupreme court attempt suicidesupreme court gate
Previous Post

85 भारतीयों को लेकर काबुल से रवाना हुआ वायुसेना का C-130J विमान

Next Post

पहले अशरफ गनी ने छोड़ा देश, अब भाई हशमत गनी ने थामा तालिबान का दामन

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Next Post
hashmat gani

पहले अशरफ गनी ने छोड़ा देश, अब भाई हशमत गनी ने थामा तालिबान का दामन

यह भी पढ़ें

share market

कमजोरी के साथ शेयर बाजार ने की शानदार रिकवरी, सेंसेक्स में भी आया उछाल

19/07/2022
किन्नर संन्यासी

कोरोना संक्रमण का खात्मा करने के लिए संगम तीरे धूनी रमाएंगे किन्नर संन्यासी

02/11/2020
Plants

पौधे बदल सकते हैं आपकी किस्मत, रखें इन बातों का ध्यान

10/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version