• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

85 भारतीयों को लेकर काबुल से रवाना हुआ वायुसेना का C-130J विमान

Writer D by Writer D
21/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
काबुल से रवाना हुआ वायुसेना का C-130J विमान

काबुल से रवाना हुआ वायुसेना का C-130J विमान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान में संकट के बीच भारतीयों को निकालने का काम जारी है। आज शनिवार को भारतीय वायुसेना का सी-130जे विमान 85 भारतीयों को लेकर काबुल से उड़ान भर चुका है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सूत्रों ने बताया, ‘ईंधन भरवाने के लिए विमान तजिकिस्तान में उतरा है। भारतीय नागरिकों को निकालने में काबुल में मौजूद भारतीय सरकारी अधिकारी मदद कर रहे हैं।’ बीते मंगलवार को ही करीब 120 भारतीय नागरिकों को लेकर वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर भारत पहुंचा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अफगानिस्तान में करीब 450 भारतीयों के फंसे होने की संभावना है। इनकी वापसी के लिए भारत सरकार अमेरिका और अन्य दूतावास के साथ मिलकर काम कर रही है। काबुल एयरपोर्ट तक पहुंचने से लेकर विमान के दिल्ली लैंड करने में भी कई परेशानियां आ रही हैं।

द हिंदू की रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि तालिबान के राजधानी पर कब्जा करने के बाद भी औपचारिक सरकार का गठन नहीं हुआ है। ऐसे में उन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है, जिनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं हैं।

तालिबान को बाइडेन की चेतावनी, कहा- अमेरिकी सैनिकों पर हमला बर्दाश्त नहीं

एक अधिकारी ने कहा, ‘हमारी सबसे बड़ी परेशानी यह है कि जो लोग काबुल में हैं वे भी तालिबान के गार्ड्स की मंजूरी के बगैर घर से एयरपोर्ट के लिए नहीं निकल सकते हैं।’ उन्होंने समझाया कि भारतीय दूतावास से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित हामिद करजई एयरपोर्ट की इंचार्ज अमेरिकी सेना है। वे भी एयरपोर्ट के बाहर मदद नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में स्थानीय गार्ड्स से हर चेकपॉइंट पर सामना करना जरूरी हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को भारतीय राजनयिकों ने शहर छोड़ने की कोशिश में कई परेशानियों का सामना किया था। शहर के बाहरी इलाकों में तैनात तालिबान के बंदूकधारी गार्ड्स ने ज्यादातर को वापस लौटा दिया था। इसके चलते उन्हें अफगानिस्तान छोड़ने के लिए जरूरी इंतजाम करने पड़े। परिणाम यह हुआ कि भारतीय वायुसेना की तरफ से संचालित की जा रही सी-17 उड़ानों को केवल 40 यात्रियों के साथ ही दिल्ली लौटना पड़ा। कई लोग एयरपोर्ट ही नहीं पहुंच पाए थे।

Tags: # world newsafganistan newsintrnational newskabul airliftTaliban
Previous Post

घर के बाहर सो रहे युवक की सिर कूंचकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

SC के सामने आग लगाने वाले युवक की मौत, युवती की हालत नाजुक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
suicide attempt outside supreme court

SC के सामने आग लगाने वाले युवक की मौत, युवती की हालत नाजुक

यह भी पढ़ें

LPG gas cylinder

महीने के पहले दिन आम आदमी को बड़ी राहत, इतने रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

01/05/2023
murder

बहू की गोली मारकर की हत्या, ससुर ने थाने में किया आत्मसमर्पण

30/09/2021
PFI leader Rauf arrested

PFI फन्डिंग मामले में आरोपी रउफ शरीफ की जमानत अर्जी खारिज

16/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version