• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वन विभाग की बड़ी कारवाई, 250 तोतों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
11/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
animal smuggler arrested

animal smuggler arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जानवरों में कुछ प्रजाति ऐसी होती है जिनकी खरीद-फरोख्त वर्जित हैं। लेकिन कई लोग अपने फायदे के लिए इनकी तस्करी करते हैं। ऐसे ही दो तस्करों को मुखबिर से मिली सूचना पर 250 प्रतिबंधित प्रजाति के तोता पक्षियों के साथ राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए अभियुक्तों को टीम द्वारा थाना ठाकुरगंज में पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है। वाहन को वन विभाग द्वारा विभागीय अभिरक्षा में लेते हुए लखनऊ रेंज कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया।

नामांकन वापसी को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख और विधायक आपस में भिड़े, असलहे लहराए

प्रभागीय वन अधिकारी अवध वन प्रभाग डॉ रवि कुमार सिंह ने बताया है कि शनिवार की रात लगभग नौ बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संडीला- मलिहाबाद मार्ग द्वारा एक निजी वाहन से तोता पक्षियों को बेचने हेतु लखनऊ लाया जा रहा है। सूचना पर डीएफओ लखनऊ डॉ रवि कुमार सिंह ने क्षेत्रीय वन अधिकारी मलिहाबाद (प्रभारी वन सुरक्षा बल) को एसटीएफ की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जिस पर वन विभाग मलिहाबाद रेंज की टीम और एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा रणनीति तय करते हुए थाना ठाकुरगंज के अंतर्गत दुबग्गा चौराहे पर घेराबंदी करते हुए एक इनोवा को रोककर चेक किया गया, जिसमें 4 पिंजड़ों में लगभग 250 प्रतिबंधित प्रजाति के तोता पक्षियों को बरामद किया गया।

कुपोषण को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है कठिया ‘गेंहू’

पकड़े गए अभियुक्तों के नाम क्रमश: मोहम्मद असर खान पुत्र मोहम्मद जफर खान, निवासी कसाई बाड़ा, लाटूश रोड, लखनऊ तथा इनोवा कार चालक दीपक राजपूत पुत्र स्वर्गीय श्याम सिंह राजपूत, निवासी एमएलडी रोड चारबाग लखनऊ के हैं। वन विभाग द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने एवं न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कार्रवाई क्षेत्रीय वन अधिकारी मलिहाबाद द्वारा की जा रही है।

Tags: animal smuggler arrestedcrime newsLucknow News
Previous Post

कुपोषण को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है कठिया ‘गेंहू’

Next Post

विपक्ष को भाया कोरोना प्रबंधन का ‘योगी मॉडल’, जमकर की तारीफ

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
All party meeting

विपक्ष को भाया कोरोना प्रबंधन का 'योगी मॉडल', जमकर की तारीफ

यह भी पढ़ें

arrested

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, तमंचे समेत लूट के गहने बरामद

05/12/2020
CM Yogi

आजादी के अमृत महोत्सव ने हमें एक नये भारत का दर्शन कराया है: सीएम योगी

09/08/2023
भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा विधानसभा में अगर गुप्त मतदान होता तो परिणाम भिन्न होते: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

10/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version