• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कंद षष्ठी पर करें भगवान कार्तिकेय की पूजा, संतान सुख की होगी प्राप्ति

Writer D by Writer D
16/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
skand shashti vrat

skand shashti vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर महीने शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी मनाई जाती है, जो इस वर्ष 16 जून को है। बता दें स्कंद षष्ठी पूरे साल में 12 और महीने में एक बार आती है। इस त्योहार को दक्षिण भारत में प्रमुख रूप से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के बड़े पुत्र कार्तिकेय अर्थात स्कंद देव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है।

स्कंद षष्ठी व्रत करने का लाभ

इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है, क्योंकि इस तिथि को कुमार कार्तिकेय ने तारकासुर नामक राक्षस का वध किया था। स्कंद षष्ठी व्रत करने से नि:संतानों को संतान की प्राप्ति होती है, सफलता, सुख-समृद्धि प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन व्रत करने से हर दु:ख का निवारण हो जाता है और दरिद्रता मिट जाती है। इस व्रत को करने से क्रोध, लोभ, अहंकार, काम जैसी बुराइयां भी खत्म हो जाती हैं।

चंपा षष्ठी भी कहा जाता है

मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता को भगवान कार्तिकेय की माता के रूप में जाना जाता है। वैसे तो उनकी पूजा नवरात्रि के 5वें दिन करने का विधान है। लेकिन इस दिन भी कार्तिकेय भगवान और स्कंदमाता की पूजा की जाती है। भगवान कार्तिकेय को चंपा के फूल पसंद होने के कारण ही इस दिन को स्कंद षष्ठी के अलावा चंपा षष्ठी भी कहते हैं।

पूजा विधि और नियम

सुबह जल्दी स्नान कर भगवान कार्तिकेय की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें।

कार्तिकेय भगवान के साथ-साथ उनके माता-पिता भगवान शिव और देवी पार्वती की भी पूजा करें।

उन्हें अक्षत, हल्दी, चंदन, दूध, जल, मौसमी फल, मेवा, कलावा, दीपक, गाय का घी, इत्र, पुष्प आदि अर्पित करें।

फिर उन्हें बादाम और नारियल से बनीं मिठाइयां भी अर्पित करें।

भगवान कार्तिकेय की पूजा दीपक, गहनों, कपड़ों और खिलौनों से की जाती है। यह शक्ति, ऊर्जा और युद्ध के प्रतीक हैं।

पूजा के दौरान अखंड दीपक जलाएं।

फिर स्कंद षष्ठी महात्म्य का पाठ करें और अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण करें।

इस दिन मांस, शराब, प्याज, लहसुन का त्याग करना चाहिए।

पूरे दिन संयम से भी रहना होता है।

Tags: skand shashti vrat
Previous Post

क्या गरमा-गर्म खाने से आपकी भी जल जाती है जीभ? तुरंत राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

Next Post

ऑफिस की निगेटिविटी बन सकती है तनाव का कारण, ध्यान रखें ये 3 वास्तु टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Dr. Bashir Badr
Main Slider

उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो…’ मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का इंतकाल, साहित्य जगत में शोक

28/05/2026
Siddaramaiah - DK Shivakumar
Main Slider

आज सीएम पद से इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया, शिवकुमार बनेंगे अगला मुख्यमंत्री

28/05/2026
Bakrid
Main Slider

मुस्लिम परिवार ने बकरीद पर केक काटकर मनाया जश्न, समाज को दिया एक बड़ा और नया मैसेज

28/05/2026
nitin naveen
Main Slider

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन आज शाम तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे उत्तराखंड

28/05/2026
Boat Capsizes
Main Slider

पटना में यात्रियों से भरी नाव डूबी, 3 की मौत; कई लापता

28/05/2026
Next Post
वास्तु टिप्स

ऑफिस की निगेटिविटी बन सकती है तनाव का कारण, ध्यान रखें ये 3 वास्तु टिप्स

यह भी पढ़ें

Lord Vishnu

आज से शुरू हो रहा है आषाढ़ माह, जानें इसके व्रत और त्योहार

15/06/2022
स्वतंत्रता दिवस

आज़ादी की पूर्व संध्या पर कृष्ण रंग में स्वतंत्र भारत थीम पर लाइव प्रस्तुति

15/08/2020
Transgenders

योगी सरकार की बड़ी पहल, ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा राशनकार्ड

02/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version