• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन आज शाम तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे उत्तराखंड

Writer D by Writer D
28/05/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
nitin naveen

nitin naveen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Naveen) गुरुवार शाम तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और स्वागत कार्यक्रमों की व्यापक तैयारियां की गई हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष (Nitin Naveen) का यह उत्तराखंड का पहला दौरा है। इसे संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रवास के दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर भी मंथन किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष (Nitin Naveen) के स्वागत के लिए बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सुबह से ही पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं। प्रदेश मुख्यालय को विशेष रूप से सजाया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता और संगठन पदाधिकारी स्वागत कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

भाजपा नेताओं के अनुसार, एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक करीब 25 स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। युवा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक अंदाज में स्वागत करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शाम 4:35 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे। शाम 6:15 बजे प्रदेश कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसके बाद मंत्रियों के साथ अलग बैठक आयोजित की जाएगी।

प्रदेश भाजपा नेतृत्व के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रवास आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

29 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात और जलपान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और परिजनों से भेंट करेंगे।

इसी दिन सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठकें प्रस्तावित हैं। महापौरों, नगर निकाय प्रतिनिधियों, जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के साथ भी अलग बैठक आयोजित की जाएगी।

शाम को मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं और प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया है। प्रवास के दौरान परमार्थ निकेतन में गंगा आरती और संत समाज से भेंट का कार्यक्रम भी शामिल है। इसे प्रवास का प्रमुख आध्यात्मिक कार्यक्रम माना जा रहा है, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष संत समाज से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और धार्मिक-सामाजिक विषयों पर चर्चा करेंगे।

30 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष टपकेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वे बूथ अध्यक्षों के आवास पर जलपान कार्यक्रम में शामिल होंगे और बूथ समिति की बैठक में भाग लेंगे। डाकरा बाजार क्षेत्र में बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में “विकसित भारत 2047 :उच्च शिक्षा की परिवर्तनकारी भूमिका” विषय पर प्रबुद्ध गोष्ठी आयोजित होगी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम को वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Tags: Nitin NaveenUttarakhand News
Previous Post

पटना में यात्रियों से भरी नाव डूबी, 3 की मौत; कई लापता

Next Post

लखनऊ में तेजी से विकसित हो रहा आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Next Post
AK Sharma

लखनऊ में तेजी से विकसित हो रहा आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Amit Shah honored the brave soldiers of 'Operation Black Forest'

अमित शाह ने ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के जांबाजों को किया सम्मानित

03/09/2025
Wasim Rizvi

वसीम रिजवी के खिलाफ मौलाना कल्बे जवाद ने दर्ज कारवाई FIR, लगाए ये आरोप

24/11/2021
कबीर मठ

लखनऊ : कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी को गोली मारी, ट्रामा सेंटर में भर्ती

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version