• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाल ने छोड़ा पानी, डूबे यूपी-बिहार के गांव, रेड अलर्ट जारी

Writer D by Writer D
17/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बिहार, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारी बारिश के बाद नेपाल द्वारा बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से यूपी-बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई जिलों में प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। यूपी के महराजगंज में पिछले 3 दिन से मॉनसूनी बारिश ने जिले में बाढ़ का कहर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच नेपाल ने बुधवार को बड़ी गंडक नदी में 4 लाख 12 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज कर दिया, इसकी वजह से बाल्मिकीनगर में सिंचाई के लिए गंडक नदी पर बनाए गए बैराज के सभी 36 फाटक खोलने पड़े।

गंडक नदी तेजी के साथ खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही है। इससे देख सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड को हाई अलर्ट कर दिया गया है। नेपाल से निकली रोहिन नदी भी बुधवार को खतरे के निशान को पार कर गई। चंदन नदी, प्यास नदी व पहाड़ी नाला महाव भी डेंजर लेबल के ऊपर बह रहा है। महाव व झरही नदी में आए पानी के सैलाब ने 4-4 स्थानों पर तटबंध को तोड़ दिया है। इससे भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी व बरगदवा क्षेत्र के कई गांव में पानी घुस गया है। खैरहवा गांव का सम्पर्क-मार्ग बाढ़ की वजह से कट गया है।

खतरे के निशान को पार चुकी हैं नदियां

तिब्बत के धौलागिरि से निकली गंडक नदी नेपाल के त्रिवेणी से भारतीय सीमा यूपी के महराजगंज में प्रवेश करने के बाद बिहार चली जाती है। इस नदी में खतरे का निशान 365.30 फीट पर है। बुधवार को बड़ी गंडक का जलस्तर 360.60 फीट पर रिकार्ड किया गया। राप्ती नदी भी खतरे के निशान से महज दो मीटर नीचे है। बुधवार को बेलसड़-रिगौली बांध पर राप्ती नदी में 78.30 मीटर पानी का गेज था। इसका खतरे का तल 80.30 मीटर है।

देश में कोरोना के 67 हजार नए मामले, 1.03 लाख मरीज हुए रोगमुक्त

रोहिन नदी त्रिमुहानी घाट पर खतरे के निशान से आठ सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। इसका खतरे का तल 82.44 मीटर है। जबकि बुधवार को रोहिन नदी में 82.52 मीटर पानी रिकॉर्ड किया गया। चंदन नदी भी खतरे के निशान से 45 सेमी ऊपर बह रही है। इसका खतरे का तल 101.05 मीटर है। इसके सापेक्ष बुधवार को इसमें 101.50 मीटर पानी रिकार्ड किया गया। प्यास नदी भी खतरे के निशान को पार गई और 102.75 मीटर पर बह रही थी।

नदियों का बढ़ा जलस्तर

पहाड़ी नाला महाव का डेंजर लेबल महज 5 फीट है। इस नाले में तीन पहाड़ी नदियों का पानी आकर मिलता है। इस वजह से यह हर साल मानसून के पहले ही तबाही की इबारत लिख देता है। मंगलवार को महाव में 9 फीट पानी के आने से खैरहवा दुबे, विशुनपुरा, अमहवा के पास 4 जगह टूट गया। इससे खैरहवा दुबे का सम्पर्क मार्ग कट गया, जिसके बाद गांव टापू बन गया। बुधवार को डीएम उज्ज्वल कुमार ने महाव नाला के तबाही के मंजर को देखा और सिंचाई विभाग को बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि बड़ी गडक में भी पानी बढ़ा है लेकिन पानी का अभी दबाव किसी बांध पर नहीं है। जल स्तर की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी बांध की निगरानी के लिए सम्बन्धित अधिकारी व एसडीएम भी नजर जमाए हैं। निरीक्षण कर स्थिति से अवगत भी करा रहे हैं। स्थिति अभी नियंत्रण में है। हालात पर नजर रखी जा रही है।

3 दिन तक पिता के शव के साथ रहे दो मासूम, जानें पूरा मामला

नेपाल की झरही नदी का नाम भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही चंदन नदी हो जाता है। बुधवार को यह नदी खतरे के लाल निशान को पार कर गई। इससे ठूठीबारी क्षेत्र के राजाबारी, पजरफोरवा, दोमुहान गांव के समीप इसका बांध 4 स्थान पर टूट गया. इससे पूरा क्षेत्र बाढ़ के सैलाब में डूब गया है। भौरहिया नदी के उफनाने से सरहदी पुलिस चौकी लक्ष्मीपुर खुर्द में 5 फीट पानी भर गया है। चौकी इंचार्ज के सभी पुलिस कर्मी अभिलेख व असलहों के साथ दूसरे जगह शरण लिए हैं।

चार जगह टूटा झरही नदी का तटबंध

नेपाल के पहाड़ों पर हो रहे बारिश का असर सीमावर्ती नदियों में दिखाई दे रहा है। जिससे झरही उर्फ प्यास नदी में पानी के तेज दबाव से 4 जगह तटबंध टूट गया। इसकी वजह से नौतनवां क्षेत्र के राजाबारी गांव, पजरफोरवां गांव, नदी के पूर्वी तटबंध विजयीनंदन के खेत के सामने, दोमुहान गांव में तटबंध टूट गया जिससे पास के गांवों में पानी घुस गया और ग्रामीणों की समस्या बढ़ गई।

तत्काल बांध के मरम्मत का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि बड़ी गडक में भी पानी बढ़ा है लेकिन पानी का अभी दबाव किसी बांध पर नहीं है। जल स्तर की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी बांध की निगरानी के लिए सम्बन्धित अधिकारी व एसडीएम भी नजर जमाए हैं। निरीक्षण कर स्थिति से अवगत भी करा रहे हैं। स्थिति अभी नियंत्रण में है। हालात पर नजर रखी जा रही है।

Tags: biharfloodgandak riverjharhi riverNational newsNepalWeather NewsWeather updates
Previous Post

देश में कोरोना के 67 हजार नए मामले, 1.03 लाख मरीज हुए रोगमुक्त

Next Post

एंटिलिया केस: पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को NIA ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
छत्तीसगढ़

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

Hurun List में यूपी के 11 नए नामों की एंट्री, धनकुबेरों की संख्या बढ़कर हुई 46

25/09/2026
Next Post
Antilia case

एंटिलिया केस: पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को NIA ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Protest by Jayaprakash Narayan's students

लखनऊ: जयप्रकाश नारायण के छात्रों का प्रदर्शन, इस वजह से सड़क पर उतरे

17/08/2026
CM Vishnudev

पानी प्रकृति का अनमोल उपहार जिसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी : मुख्यमंत्री साय

10/01/2025
Roshan Jacob

मानसून अवधि में बालू/मौरम की नहीं होगी कोई किल्लत : डॉ. रोशन जैकब

21/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version