• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एंटिलिया केस: पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को NIA ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/06/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Antilia case

Antilia case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उद्योगपति मुकेश अंबानी के एंटिलिया बंगले के पास जिलेटिन भरी कार रखने व व्यापारी मनसुख हिरेन मौत मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पूर्व पुलिस अधिकारी व शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा को लोनावाला स्थित एक रिसोर्ट से हिरासत में लिया है। संभावना है प्रदीप शर्मा को एनआईए मुंबई स्थित कार्यालय में लाकर गिरफ्तार कर सकती है।

गुरुवार सुबह 6 बजे से एनआईए की टीम भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच अंधेरी स्थित जे.बी.नगर में भगवान भवन स्थित प्रदीप शर्मा के निवास पर तलाशी कर रही है। अभीतक इस तलाशी का ब्योरा एनआईए ने मीडिया को साझा नहीं किया है।

सूत्रों के अनुसार एनआईए की एक टीम आज सुबह 6 बजे प्रदीप शर्मा के अंधेरी स्थित निवास पर पहुंची और उनके घर की तलाशी ले रही है। तलाशी लगातार जारी है।

नेपाल ने छोड़ा पानी, डूबे यूपी-बिहार के गांव, रेड अलर्ट जारी

एनआईए की दूसरी टीम पुणे स्थित लोनावाला में एक रिसोर्ट में छापा मारकर पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को हिरासत में ले लिया है। एनआईए की टीम प्रदीप शर्मा को लेकर मुंबई रवाना हो गई है। मुंबई में पहुंचने के बाद एनआईए टीम प्रदीप शर्मा की गिरफ्तारी की बारे में अंतिम निर्णय लेने वाली है।

उल्लेखनीय है कि मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के एंटिलिया बंगले के पास 25 फरवरी को जिलेटिन भरी कार बरामद की गई थी। इसके बाद व्यापारी मनसुख हिरेन का शव मुंब्रा खाड़ी से बरामद किया गया था। इस मामले में एनआईए ने पिछले सप्ताह संतोष शेलार व आनंद शर्मा को गिरफ्तार किया था। दोनों 21 जून तक एनआईए कस्टडी में हैं। इन दोनों से मिले सबूतों के आधार पर एनआईए ने प्रदीप शर्मा पर शिकंजा कसा है। इससे पहले एंटिलिया बंगले पर जिलेटिन रखे जाने व मनसुख मौत मामले में एनआईए प्रदीप शर्मा से तीन बार पूछताछ कर चुकी है।

3 दिन तक पिता के शव के साथ रहे दो मासूम, जानें पूरा मामला

सूत्रों के अनुसार इस मामले में एनआईए अबतक कुल 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पूर्व सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाझे, पूर्व सहायक पुलिस निरीक्षक रियाज काजी, पूर्व पुलिस निरीक्षक सुनील माने, पूर्व पुलिसकर्मी विनायक शिंदे, क्रिकेट बुकी नरेश गोरे , संतोष शेलार व आनंद शर्मा शामिल हैं। मामले की गहन छानबीन जारी है।

Tags: Antilia Casecrime newshindi national newsMaharashtra Newsmansukh hiren murder caseNIA
Previous Post

नेपाल ने छोड़ा पानी, डूबे यूपी-बिहार के गांव, रेड अलर्ट जारी

Next Post

Twitter छोड़ Koo ऐप पर एक्टिव हुए CM योगी, पहली पोस्ट में कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
CM Yogi activated on Koo app

Twitter छोड़ Koo ऐप पर एक्टिव हुए CM योगी, पहली पोस्ट में कही ये बात

यह भी पढ़ें

Teachers Day 2020

शिक्षक दिवस : भारत के 9 ऐसे युवा TEACHERS की कहानी जिन्होंने शिक्षा में लाया क्रांतिकारी बदलाव

04/09/2020
loot

दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में 1 करोड़ की लूट, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

18/04/2022
शॉपिंग ट्रेंड

कोरोना की वजह से कॉस्ट को लेकर ज्यादा सजग हुए ग्राहक

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version