• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तड़प रहा है देश का किसान, पर सरकार नहीं कर रही है गन्ना भुगतान : प्रियंका गांधी

Desk by Desk
20/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर किसान महासभा में शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। गांधी ने कहा किसान तड़प रहा है, लेकिन सरकार उनके गन्ना का भुगतान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा आज देश में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रियंका ने कहा जिस तरह से इन्होंने अपने दो-तीन मित्रों को पूरा देश बेच दिया है। उसी तरह ये आपके खेतों को भी बेचना चाहते हैं।

उन्होंने कहा जैसे पुरानी कहानियों में राजा-महाराजा होते थे, ऐसे ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हो गए हैं। दो बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें अहंकार हो गया है। प्रियंका ने कहा सरकार को किसानों का सम्मान करना चाहिए। जिन किसानों ने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया है, वे उनसे बात क्यों नहीं कर रहे हैं। किसानों से बात करनी चाहिए और उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए।

LIVE: Kisan Panchayat in Muzaffarnagar, UP.
किसान पंचायत, मुजफ़्फ़रनगरhttps://t.co/oENlezIoc1

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 20, 2021

प्रियंका गांधी की रैली को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं इससे पहले मेरठ में उनका जोरदार स्वागत किया गया। मेरठ से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर महासभा में पहुंच रहे हैं। उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी शुक्रवार से ही रैली स्थल पर डेरा जमा रखा है।

बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में हो रही किसान महापंचायत में वक्ताओं ने तीन कृषि कानूनों और बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व सांसद संजय कपूर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पंचायत में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं पंचायत में रागिनी का भी कार्यक्रम रखा गया है।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने बिजनौर में किसान महासभा को संबोधित किया था। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला और पूछा मोदी सरकार में क्या किसानों की आय दोगुनी हुई? प्रियंका ने कहा माना आपने भलाई के लिए कानून बनाए हैं, पर जब वो नहीं चाहते तो कानूनों को वापस लो। उन्होंने कहा, क्या मोदी सरकार जबरदस्ती किसानों की भलाई करेगी। मैं भाषण देने नहीं आई हूं, आपसे बातचीत करने आई हूं। उन्होंने किसानों से कहा आप हमें बनाते हैं। आप और हमारे बीच भरोसे का रिश्ता है और उसी रिश्ते के बल पर आप एक नेता को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा आपको इस बात की उम्मीद होती है कि वो नेता आपकी समस्याओं को उठाएगा और आपकी बात की सुनवाई होगी।

उन्होंने किसानों से बात करते हुए कहा कि जनता ने मोदी को दो-दो बार क्यों पीएम बनाया। प्रियंका ने कहा लोगों के मन में भरोसा रहा होगा कि वो आपके लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा पहली बार मोदी की सरकार आई तो बड़ी बड़ी बातें हुईं।

प्रियंका गांधी ने यहां सवाल किया कि 2017 से यहां गन्ने का मूल्य ही नहीं बढ़ा है। पीएम मोदी ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ में हवाई जहाज खरीद लिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो नए कानून लाई हैं, उससे उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं।

मोदी जी देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं पहचान पाए

पीएम मोदी अमेरिका, चीन और पाकिस्तान जा सकते हैं, लेकिन दिल्ली में बैठे किसानों से नहीं मिल सकते हैं। पीएम मोदी ने किसानों का मजाक उड़ाया और उन्हें आंदोलनजीवी और परजीवी बताया। मोदी जी देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं पहचान पाए।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने किसानों की मांग नहीं सुनने को लेकर सरकार से कहा जिस किसान का आप अपमान कर रहे हैं उसका बेटा सीमा पर आपकी सुरक्षा कर रहा है, आपको उनका अपमान करने का हक नहीं है।

केंद्र के नए कृषि कानूनों पर प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आपने जो यह कानून बनाया है, उससे देश का किसान, इस देश का गरीब संकट में है। किसान रो रहा है और अपना अधिकार मांग रहा है। आप उस कानून को वापस लीजिये, इन कानूनों को रद्द कीजिये। जिन्होंने आपको सत्ता दी है उनका आदर कीजिये। उनको अपमानित मत कीजिए।

सरकार को अहंकारी बताते हुए प्रियंका गांधी ने कहा नेता दो तरह के होते हैं, कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें बहुत अहंकार हो जाता है, वह भूल जाते हैं कि उन्हें सत्ता देने वाला कौन है। देश के इतिहास में बार-बार ऐसा हुआ है जबकि नेता को अहंकार होने पर देशवासी उसे सबक सिखाते हैं। और जब देशवासी उसे सबक सिखाते है तब वह शर्मिंदा होता है, वह समझता है कि उसका धर्म क्या था।

उन्होंने केन्द्र सरकार पर जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा सात साल में जितने वादे किए सारे तोड़ दिए। छोटा व्यापारी था उसकी कमर तोड़ दी। किसान की कमर तोड़ दी, गरीब की मदद नहीं की।

प्रियंका गांधी ने कहा इस सरकार के कार्यकाल ने गरीब और किसान की कमर तोड़ दी है और अमीरों की मदद की है। अपने भाषण के अंत में प्रियंका गांधी ने आंदोलन में जिन किसानों मौत हुई उनके लिए दो मिनट का मौन भी रखवाया।

Tags: ajay kumar lallubijnor kisan mahapanchayatcongressKisan andolanKisan Mahapanchayatkisan mahapanchayat bijnorkisan mahasabhaKisan movementkisan panchayatkisan protestkisan protest newsLatest Muzaffarnagar News in HindiMuzaffarnagar Hindi Samacharmuzaffarnagar kisan mahapanchayatMuzaffarnagar News in HindiMuzaffarnagar news todaypriyanka gandhipriyanka gandhi in chandpurpriyanka gandhi kisan mahasabhapriyanka gandhi newsPriyanka Gandhi Vadrarahul gandhiSaharanpur newssaharanpur panchayatUttar Pradesh Newsकिसान आंदोलनकिसान महापंचायतप्रियंका गांधीं
Previous Post

पंजाब में किसान ने बेटे के साथ की आत्महत्या, कैप्टन-मोदी को ठहराया जिम्मेदार 

Next Post

कंगना रनोट को कहा, कठपुतली की तरह ना करें काम कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव पानसे ने

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
Next Post
कंगना रनोट

कंगना रनोट को कहा, कठपुतली की तरह ना करें काम कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव पानसे ने

यह भी पढ़ें

Katrina Kaif

कैटरीना कैफ ने ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर के परिवार के लिए कही थी ये बात

27/03/2021
महबूबा मुफ्ती Mehbooba Mufti

सुरक्षा बलों का पार्टी विशेष को फायदा पहुंचाने में हो रहा है इस्तेमाल : महबूबा मुफ्ती

10/12/2020
CM Dhami

डीजीपी के मातृ शोक पर मुख्यमंत्री धामी ने बंधाया ढांढस

27/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version