• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

GST 2.0 बना गेमचेंजर! मारुति की इस कार की बिक्री हुई डबल

Desk by Desk
07/01/2026
in Tech/Gadgets
0
मार्केट में फिर छाई मारुति की ये सस्ती कार, सीधे दोगुनी हुई बिक्री, GST 2.0 में बदली कीमत
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कई महीनों तक बिक्री गिरने के बाद दिसंबर में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की सस्ती कारों की मांग फिर से तेज हो गई. इसका मुख्य कारण जीएसटी घटने के बाद कारों की कीमतों में आई कमी मानी जा रही है. दिसंबर 2025 में मारुति सुजुकी ने अपनी मिनी कैटेगरी की 14,225 कारें थोक में बेचीं. यह पिछले साल की तुलना में करीब 92 प्रतिशत ज्यादा है और वित्त वर्ष 2025-26 में इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिक्री है. इसमें से लगभग 10,800 यूनिट Alto K10 की रहीं, जबकि एस-प्रेसो की बिक्री 3,000 यूनिट से ज्यादा रही.

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की दिसंबर सेल्स ब्रीफिंग में मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने बताया, इस मिनी सेगमेंट में करीब 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने के बाद भी हमारे पास अभी डेढ़ महीने से ज्यादा की पेंडिंग बुकिंग है. कंपनी के मुताबिक, ऑल्टो K10 और एस-प्रेसो वाले मिनी सेगमेंट ने मारुति की कुल बिक्री में 6.2 प्रतिशत का योगदान दिया. यह दिसंबर 2024 की 7,418 यूनिट की तुलना में 92 प्रतिशत ज्यादा है और नवंबर की 12,347 यूनिट की बिक्री से 15 प्रतिशत अधिक है.

ये रहा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल

मारुति (Maruti) के कॉम्पैक्ट सेगमेंट की कारों बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगन आर की बिक्री भी पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़ी है, जिससे कंपनी को और मजबूती मिली है. डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान, बलेनो प्रीमियम हैचबैक और वैगन आर टॉल-बॉय हैचबैक उन मॉडलों में शामिल हैं, जिनका मारुति की कुल बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान रहा. डिजायर साल 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जबकि बलेनो दिसंबर में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी, जिसकी 22,108 यूनिट बिकीं.

इतनी है कार की कीमत

कंपनी जीएसटी घटने के बाद ऑल्टो और एस-प्रेसो पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही थी, जिससे इन कारों की कीमतें 1 लाख रुपये से ज्यादा कम हो गईं. अब इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4 लाख रुपये से नीचे आ गई हैं.

ऑल्टो K10 की शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपये है, जबकि कम बिकने वाली एस-प्रेसो की शुरुआती कीमत 3.50 लाख रुपये है. कंपनी के मुताबिक, देश के 100 शहरों में ऑल्टो की मांग अच्छी रही, वहीं छोटे शहरों और कस्बों में ऑल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री और भी ज्यादा बढ़ी है. हालांकि यह देखना बाकी है कि यह तेजी 2026 में भी बनी रहेगी या नहीं.

Tags: Maruti Alto K10
Previous Post

ये ट्रेंडी नेल आर्ट देंगे आपके नाखूनों को बेहतरीन लुक

Next Post

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए आज़माएं ये उपाय

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
Unwanted Facial Hair

चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए आज़माएं ये उपाय

यह भी पढ़ें

england win

एजबेस्टन टेस्ट में भारत की करारी हार, इंग्लैंड में सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर

05/07/2022
Water

महाकुम्भ-2025 में 40 हजार स्क्वायर फिट एरिया में शुरू हुई तैयारी

12/12/2024
shiva

शमी का पत्ता करें शिवलिंग पर अर्पित, होता है रोगों का नाश

27/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version