• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिंदा को दिखाया ‘मुर्दा’ दिखाकर हड़प लिए लाखों रुपए, 98 लोगों पर FIR दर्ज

Writer D by Writer D
30/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में तहसील के राजस्व लिपिक मयंक शुक्ला की ओर से 98 लोगों के खिलाफ जालसाज़ी, सरकारी धन हड़पने और आपराधिक साज़िश की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पूरा मामला राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में मिलने वाले सरकारी अनुदान को हड़पने का है।

इस सरकारी योजना में परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को एक मुश्त 30 हज़ार रुपये मिलते हैं। बस इसी सरकारी अनुदान को हासिल करने के लिए 21 जिंदा लोगों को कागज़ों पर मार दिया गया और 8 लोगों की मृत्यु की तारीख़ में हेरफेर कर अनुदान हड़पा गया।

एफआईआर में जिनको आरोपी बनाया गया है उनमें दो दलाल, 21 वो लोग जिनको मुर्दा दिखाया गया और फ़र्ज़ी डेथ सर्टिफिकेट से 30 हज़ार रुपये की सरकारी सहायता ली गई।

असम में 2 महीने में ड्रग्स के 912 मामले हुए दर्ज, 1,560 तस्कर किए गए गिरफ्तार

वहीं, आठ ऐसे लोगों को आरोपी बनाया गया जिन्होंने परिवार के मुखिया की मृत्यु की तारीख़ गलत बताकर सरकारी धन हड़पा। 67 उन लोगों को आरोपी बनाया गया है जिन्होंने फ़र्ज़ी दस्तावेज लगाकर सरकारी अनुदान प्राप्त करने की कोशिश की लेकिन जांच के दौरान पकड़े गए। इंस्पेक्टर सरोजिनी नगर महेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्व लिपिक मयंक शुक्ला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, इस पूरे खेल के मास्टरमाइंड गौरीशंकर खेड़ा के सहजराम और बंथरा के भगौती शर्मा हैं। ये दोनों आरोपी ही वो दलाल हैं, जिन्होंने सरकारी धन हड़पने के लिए ज़िंदा लोगों के फ़र्ज़ी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाए थे। जिन 67 लोगों की सरकारी सहायता रोकी गई है उनके भी फ़र्ज़ी डेथ सर्टिफिकेट इन दोनों ने ही बनवाए थे।

NASA के नियंत्रण से 45 मिनट तक बाहर रहा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, जानें कैसे कंट्रोल थ्रस्टर्स ने बड़े हादसे को रोका

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेस में फर्जीवाड़ा का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले आ चुके हैं। कई मामले की तो अभी तक जांच भी चल रही है।

Tags: crime newsFraudLucknow Newsscam
Previous Post

असम में 2 महीने में ड्रग्स के 912 मामले हुए दर्ज, 1,560 तस्कर किए गए गिरफ्तार

Next Post

सावन के अगले 3 सोमवार है बेहद खास, विशेष मुहूर्त में जरूरी कार्य करने से मिलेगी सफलता

Writer D

Writer D

Related Posts

OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Next Post
Sawan

सावन के अगले 3 सोमवार है बेहद खास, विशेष मुहूर्त में जरूरी कार्य करने से मिलेगी सफलता

यह भी पढ़ें

missi roti

भोजन में लगाएं पंजाबी तड़का, इस स्टाइल में बनाएं मिस्सी रोटी

19/09/2024

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

13/10/2026
संजय राउत sanjay raut

शिवसेना का ‘सामना’ में NDA पर जोरदार हमला, बोले- ‘किला’ जीता लेकिन गंवा दिए दो शेर’

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version