• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आयुष मंत्रालय ने पेशेवरों के लिए योग प्रोटोकॉल वाला वाई ब्रेक ऐप तैयार किया

Writer D by Writer D
01/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आयुष मंत्रालय ने एक योग प्रोटोकॉल विकसित किया है जो रोजाना काम की दिनचर्या के साथ तालमेल बनाते हुए पेशेवरों को तनाव घटाने और फिर से काम पर ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकता है।

आसन, प्राणायाम और ध्यान सहित पांच मिनट का प्रोटोकॉल एक ऐप के माध्यम से उपलब्ध होगा। आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल बुधवार को इस ऐप की शुरुआत करेंगे।

आयुष मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि योग प्रोटोकॉल के जरिए काम की दिनचर्या के साथ सहजता से तालमेल बनाया जा सकता है और यह पेशेवरों को तरोताजा रखने, तनाव घटाने तथा फिर से ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) और कृष्णमाचार्य योग मंदिरम-चेन्नई, रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान-बेलूर मठ, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान (निमहांस) बेंगलुरु और कैवल्यधाम स्वास्थ्य और योग अनुसंधान केंद्र-लोनावाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों ने  वाई-ब्रेक  नामक इस ऐप को विकसित करने में प्रमुख भूमिका निभाई है। यह आईओएस और एंड्रॉइड दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

योग विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक लगातार बैठे रहने और गतिहीन कार्य ने पेशेवरों की काम करने की आदतों को महत्वपूर्ण रूप से बदल दिया है, जिससे वे तनाव के शिकार हो गए हैं। यह न केवल उनके शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है।

यह देखा गया है कि कॉरपोरेट क्षेत्र में काम करने वाले पेशेवर अक्सर तनाव का अनुभव करते हैं जो उनकी कार्य उत्पादकता को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। पांच मिनट के प्रोटोकॉल का उद्देश्य कार्यस्थल पर लोगों को योग से परिचित कराना है।

यह कार्य से पांच मिनट के ब्रेक के विचार को बढ़ावा देता है ताकि तरोताजा होने, तनाव घटाने और फिर से काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए योग का अभ्यास किया जा सके। अधिकारी ने कहा कि प्रोटोकॉल में ताड़ासन और कटी जैसे व्यायाम शामिल हैं।

Tags: AyushLucknow Newsup news
Previous Post

काॅलेज के डायरेक्टर को गोली मारने की दी धमकी

Next Post

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक की मौत, तीन लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
accident

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक की मौत, तीन लोग घायल

यह भी पढ़ें

मनीष तिवारी Manish Tiwari

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कृषि कानूनों पर लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव

04/02/2021
Rajkumar Rawat

Nikay Chunav: खारे पानी तथा बंदरों की समस्याओं से कराया जाएगा मुक्त: राजकुमार रावत

23/04/2023
hairstyle

ऑफिस के लिए बेस्ट हैं ये हेयर स्टाइल, मिनटों में हो जाएंगे तैयार

08/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version