• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबंग ने दो दलितों की जहर देकर की हत्या, परिवारों में मचा कोहराम

Writer D by Writer D
19/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखीमपुर खीरी
0
double murder

ग्राम विकास अधिकारी की हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के गांव वरा टेगुन खुर्रम में एक दबंग ने दो दलितों की जहर देकर हत्या किये जाने से सनसनी फैल गयी। घटना के पीछे जमीन ठेके पर दिए जाने एवं पैसे के लेन देन का मामला बताया जा रहा है।

मृतक रविंद्र की पत्नी राम गुनी की तहरीर पर पुलिस ने एक हत्या तथा जहर खिलाने के आरोप में नामजद कर मुकदमा दर्ज किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक दोनों मृतक परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हे न्याय एवं कार्रवाई का भरोसा दिया।

मोहम्मदी कोतवाली के गांव बरा में गांव के दलित परिवार के दयाशंकर और राम लखन की मौत की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। दयाशंकर और राम लखन की हत्या जहर देकर किए जाने का आरोप है। बताया गया है कि दयाशंकर की जमीन संतराम को ठेके पर दी गई थी जिसमें पैसे को लेकर लेन देन मे दो दिन पूर्व झगड़ा भी हुआ था तथा संतराम ने दयाशंकर को देख लेने की लेने की धमकी देते हुए गाली-गलौज भी की थी। दयाशंकर की मां राम गुनी की तहरीर पर संतराम के विरुद्ध हत्या और जहर देकर मारने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बाइक सवार बदमाशों ने सरेरह प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, CCTV खंगाल रही है पुलिस

पुलिस अधीक्षक विजय ढुल के अनुसार परिवार वालों ने दयाशंकर व‌ राम लखन को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डालने की बात कही है। संतराम के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होने कहा कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

आरोपी संतराम की दया शंकर और राम लखन से झगड़े की बात सामने आई है तथा संतराम द्वारा दयाशंकर की जमीन जबरदस्ती खरीदने की बात भी सामने आ रही है। वहीं जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार दोनों मृतक परिवार बेहद गरीब है, तहसील प्रशासन को निर्देशित किया गया है शीध्र ही दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर, पुलिस उपाधीक्षक अभय प्रताप मल, तहसीलदार विकास धर दुबे, नायब तहसीलदार, आबकारी इंस्पेक्टर आरके मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने भी घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर तंज, बोली- 40 इंच का जो आलू उगाते हैं, क्या वह किसान हैं

मृतक दयाशंकर अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था जिसकी एक 2 साल की बेटी है। वही दूसरे मृतक राम लखन की अभी शादी नहीं हुई थी। दोनों परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं घटना की जानकारी होने पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

Tags: crime newscrime news in hindilakhimpur newsup crime newsup newsजहर खिलाकर हत्या
Previous Post

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर तंज, बोली- 40 इंच का जो आलू उगाते हैं, क्या वह किसान हैं

Next Post

सोमालिया: स्टेडियम में हुआ विस्फोट, दो की मौत, कई अन्य घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Bomb Threat
क्राइम

हाई अलर्ट पर चंडीगढ़: स्कूलों से लेकर CM दफ्तर और रेल ट्रैक तक बम की धमकी

21/05/2026
UP Panchayat Elections: Backward Classes Commission formed
Main Slider

UP Panchayat Elections: पिछड़ा वर्ग आयोग गठित, राम औतार सिंह बने अध्यक्ष

21/05/2026
Milk Cake
Main Slider

बचे हुए खाने से बनाएं स्वादिष्ट डिश, मुंह में घुल जाएगी रसीली दानेदार मिठाई

21/05/2026
Forehead
Main Slider

बड़े माथा दिखेगा छोटा, अप्लाई करें ये ब्यूटी हैक्स

21/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

इस तरह से चुनें मेकअप बेस, मिलेगा परफेक्ट लुक

21/05/2026
Next Post
attacked on bus

सोमालिया: स्टेडियम में हुआ विस्फोट, दो की मौत, कई अन्य घायल

यह भी पढ़ें

tulsi vivah

तुलसी विवाह के दिन करें ये काम, धन-धान्य की होगी वृद्धि

11/11/2024
Vice Chairman JY Lee

samsung के वाइस चेयरमैन को ढाई साल की जेल, जानें पूरा मामला

18/01/2021
सीएम योगी

सीएम योगी ने दिवाली के मौके पर गोरक्षनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

14/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version