• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये सुपर फूड

Writer D by Writer D
24/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
healthy diet

healthy diet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों के इस मौसम में बीमारियां ज्यादा फैलती हैं, खासतौर से खांसी-जुखाम होना तो आम बात हैं। ऐसे में इस दौरान बीमारियों को ख़त्म करने के लिए दवाइयों का सेवन किया जाता हैं जिसमें साथ ही डॉक्टर द्वारा एंटीबायोटिक्स का उपयोग भी होता हैं जिसका सेवन सेहत के लिए उचित नहीं होता हैं।

ऐसे में बैक्टीरिया को पनपने से रोकने के लिए आप एंटीबायोटिक्स मेडिसिन की जगह अपनी किचन का रूख कर सकते हैं जहां आपको ऐसे फूड मिल जाएंगे जो नेचुरल एंटीबायोटिक्स की तरह काम करते हैं।

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन शरीर में एंटीबायोटिक्स की तरह काम करता हैं और कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाता हैं। तो आइयेब जानते हैं इन आहार के बारे में…

हल्दी

हल्दी के औषधीय गुणों से तो हर कोई वाकिफ है। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो अपने शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। यह ना केवल आपको फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा सकता है, बल्कि यह कई रोग पैदा करने वाले जीवाणुओं के विकास को भी कम कर सकता है। इतना ही नहीं, हल्दी फंगल विकास को कम कर सकती है और कोशिकाओं में ट्यूमर के विकास को भी दबा सकती है।

अदरक

अदरक का इस्तेमाल तो लगभग हर घर में कई तरीकों से किया जाता है। अदरक को इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है। अदरक में फ्लेवोनोइड्स के साथ जिंजरोल, टेरपेनोइड्स, शोगोल, ज़ेरंबोन और जिंजरोन होते हैं जो इसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी बनाते हैं। कई अध्ययनों से पता चलता है कि अदरक बैक्टीरिया के कई प्रकारों से लड़ सकता है।

लहसुन

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इसे बैक्टीरिया के संक्रमण से लड़ने के लिए एक प्रभावी इंग्रीडिएंट बनाते हैं। कई अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि लहसुन में पाया जाने वाला यौगिक एलिसिन साल्मोनेला और एस्चेरिचिया कोलाई सहित कई हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में प्रभावी है। लहसुन का सेवन करना बिल्कुल सुरक्षित है, हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसके अति प्रयोग से बचें। एक दिन में लहसुन की दो कली से ज्यादा न खाएं। वहीं, अगर आप खून को पतला करने वाली दवा का सेवन कर रहे हैं तो लहसुन का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

नीम

नीम के पेड़ आपको आसानी से हर जगह पर मिल जाएंगे। लेकिन क्या आपाके पता है कि नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं और शायद यही कारण है कि नीम के पेस्ट को फेस पर लगाने से पिंपल्स से भी छुटकारा मिलता है। आयुर्वेद में नीम और नीम के तेल दोनों को बहुत गुणकारी माना गया है। आप इसे खा भी सकते हैं और अपनी स्किन पर अप्लाई भी कर सकते हैं। हालांकि, लंबे समय तक इसका लगातार सेवन करने से बचें।

लौंग

लौंग का पारंपरिक रूप से इस्तेमाल कई तरह ही दांतों की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। हालांकि, अब कुछ रिसर्च से यह भी पता चलता है कि लौंग के पानी का अर्क कई अलग-अलग प्रकार के जीवाणुओं के खिलाफ प्रभावी हो सकता है।

आर्गेनो

कुछ लोगों का मानना है कि आर्गेनो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाती है और एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करती है। इसमें कई तरह के एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण हो सकते हैं और इसलिए इसका सेवन करने से आप नेचुरली अपनी हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं। हालांकि, शोधकर्ताओं ने अभी तक इन दावों को सत्यापित नहीं किया है, लेकिन कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि आर्गेनो एक बेहद प्रभावी प्राकृतिक एंटीबायोटिक दवाओं में से एक है, खासकर जब इसे एक तेल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

शहद

शहद की गिनती सबसे पुराने एंटीबायोटिक दवाओं में होती है। आपको शायद पता ना हो लेकिन मिस्रवासी अक्सर शहद को एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में इस्तेमाल करते थे। शहद में हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है, जिसके कारण इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं। साथ ही इसमें शुगर कंटेंट भी हाई होता है, जो कुछ बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद कर सकती है। आप शहद को एंटीबायोटिक के रूप में इस्तेमाल करने के लिए इसे सीधे घाव या संक्रमित जगह पर लगाएं। शहद बैक्टीरिया को मारने में मदद कर सकता है और हीलिंग प्रोसेस में सहायता कर सकता है। अधिकतर एंटी-बैक्टीरियल गुणों को प्राप्त करने के लिए अगर हो सके तो कच्चे मनुका शहद का चुनाव करें। शहद आमतौर पर त्वचा या शरीर पर उपयोग करने के लिए सुरक्षित होता है, हालांकि आपको 1 वर्ष से कम उम्र के शिशु को शहद कभी नहीं देना चाहिए।

Tags: antibiotics food in your diet to be healthyhealth tipsHealthy living
Previous Post

इन उपायों को आजमाकर पाएं बड़े और आकर्षक स्तन, पर्सनैलिटी में आएगा निखार

Next Post

वास्तु के अनुसार लगाए घर में शिव की तस्‍वीर, गलती बन सकती हैं परेशानियों का कारण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
Next Post
shiv

वास्तु के अनुसार लगाए घर में शिव की तस्‍वीर, गलती बन सकती हैं परेशानियों का कारण

यह भी पढ़ें

भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष Indian Youth Congress President

भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास बने , जानें अब तक सियासी करियर

02/12/2020
5 killed as house roof collapses

झूला झूलते समय बच्ची के गले में लगा फंदा, मौके पर हुई मौत

26/09/2021
Diaper

बच्चों के लिए डायपर ना बन जाए परेशानी, हो सकते हैं ये नुकसान

24/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version